फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   When. vehicles. parked. parking. removed. appeared open.

Pithoragarh News: नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन हटे तो खुली नजर आई सड़क

Sun, 12 Jan 2025 03:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 12 Jan 2025 03:18 AM IST
विज्ञापन
When. vehicles. parked. parking. removed. appeared open.
पिथौरागढ़। आए दिन जाम का कारण बन रहे नगर की सड़कों के किनारे खड़े वाहन हटने शुरू हो गए हैं। पहले दिन पुलिस ने नो पार्किंग जोन में खड़े 25 से अधिक वाहनों को हटाया। अब सालों से खड़े वाहनों को भी पुलिस की क्रेन खींचकर ले जाएगी।
विज्ञापन

नगर के भीतरी सड़कों पर जगह-जगह कई वाहन सालों से खड़े हैं। वहीं कई चालकों और स्वामियों ने सड़क किनारे खाली जगह को वाहनों की पार्किंग बना दिया है। ये वाहन आए दिन जाम का कारण बन रहे हैं इससे राहगीरों के साथ ही यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। अब तक जिम्मेदार पुलिस विभाग ने इन वाहनों को हटाने की पहल नहीं की।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी ने बीते शुक्रवार के अंक में पिथौरागढ़ नगर में नो पार्किंग जोन में वाहन, जिम्मेदारों ने नजरें फेरीं शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए पुलिस विभाग ने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटाने का अभियान शुरू किया है। दूसरे ही दिन पुलिस ने टनकपुर रोड पर हनुमान मंदिर सहित अन्य स्थानों पर सड़क किनारे खड़ीं बस, जेसीबी, कार, टिप्पर सहित 25 से अधिक वाहनों को हटाया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक नगर की सड़कों के किनारे खड़े सभी वाहन हटेंगे। वहीं सालों से खड़े पुराने वाहनों को पुलिस की क्रेन खींचकर ले जाएगी। ऐसे में नगर की सड़कों पर जाम की समस्या से छुटकारा मिलने के साथ ही यातायात व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन नहीं हुए स्टार्ट
पिथौरागढ़। सड़कों के किनारे लंबे समय से पार्क वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। वाहन चालकों को मौके पर बुलाया गया। जब चालक अपनी सीट पर बैठे तो कई वाहन स्टार्ट नहीं हुए। इनके स्टार्ट न होने की मुख्य वजह इनका बगैर संचालन के लंबे समय से सड़कों के किनारे खड़े रहना है। संवाद

कोट
नगर की सड़कों के किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटाने का अभियान शुरू किया गया है। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई होगी। पुलिस यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए गंभीर है। - रेखा यादव, एसपी, पिथौरागढ़।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed