फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wheels of Kemu bus stopped again on Haldwani-Muvani route

Pithoragarh News: फिर थमे हल्द्वानी-मुवानी रूट पर केमू बस के पहिये

Sun, 12 Jan 2025 03:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 12 Jan 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
Wheels of Kemu bus stopped again on Haldwani-Muvani route
मुवानी (पिथौरागढ़)। बमुश्किल शुरू हुई केमू बस सेवा फिर से मुवानी के लोगों को धोखा दे गई है। क्वारब में सड़क खुलने के बाद भी केमू बस हल्द्वानी से मुवानी नहीं पहुंची। इस रूट पर केमू बस के पहिये थमने से क्षेत्र की 20,000 से अधिक आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में 15 साल बाद हल्द्वानी-मुवानी रूट पर केमू बस का किसी तरह संचालन शुरू हुआ। तब से यह सेवा मुवानी के 30 से अधिक गांवों के ग्रामीणों के साथ ही बेड़ीनाग, राईआगर, सेराघाट, अल्मोड़ा के लोगों को राहत पहुंचा रही थी। बीते 23 दिसंबर 2024 को अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब के पास पहाड़ी दरकने से वाहनों की आवाजाही रोकी गई तो मुवानी रूट पर केमू बस सेवा का संचालन भी बंद हो गया।
विज्ञापन

लोगों को उम्मीद थी कि क्वारब में सड़क खुलते ही इस रूट पर केमू बस के पहिये फिर से घूमेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। सड़क खुलने के बाद भी केमू की बस हल्द्वानी से मुवानी नहीं पहुंच सकी है इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों के लिए हल्द्वानी रूट पर सफर करने के लिए सिर्फ केमू बस ही एकमात्र सहारा है। इसका साथ छूटने से यात्रियों को टैक्सी में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यात्री कई टैक्सी बदलकर हल्द्वानी और मुवानी पहुंच रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने जल्द केमू बस का संचालन शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बोले लोग
केमू प्रबंधन की मनमानी से जनता परेशान है। क्वारब में सड़क खुलने के बाद भी केमू बस का संचालन शुरू नहीं किया गया है जो गंभीर है। जल्द बस मुवानी नहीं पहुंची तो आंदोलन होगा। - रमेश बम, पूर्व प्रधान, दिगरा मुवानी।
आए दिन केमू बस का संचालन रोकना गलत है। इससे यात्री परेशान हैं। उन्हें टैक्सी में ऊंचा किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। क्वारब में सड़क खुलने के बाद भी केमू बस मुवानी नहीं पहुंची है। - दीपक कार्की, मुवानी।

दिवाली में भी नहीं मिला केमू बस का साथ
मुवानी। हल्द्वानी-मुवानी रूट पर मनमाने तरीके से आए दिन केमू बस का संचालन रोकने से क्षेत्र के लोग खासे परेशान हैं। बीते वर्ष दीवाली पर भी केमू बस का संचालन रोक दिया गया। 15 दिन बाद भी जब केमू बस मुवानी नहीं पहुंची तो क्षेत्र के लोगों ने आंदोलन किया। ऐसे में केमू प्रबंधन ने फिर से बस का संचालन शुरू किया। अब फिर से इस रूट पर केमू बस के पहिये थम गए हैं।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed