{"_id":"681656668ad83b61640e4bf1","slug":"what-was-feared-happened-the-road-collapsed-due-to-landslide-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-127370-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जिसका डर था, हुआ वही, भूस्खलन से सड़क ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जिसका डर था, हुआ वही, भूस्खलन से सड़क ढही
Sat, 03 May 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 03 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर में जीजीआईसी के पास भूस्खलन से खतरे में आई बेस अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क। संवाद
पिथौरागढ़। आखिरकार जिसका डर था, वही हुआ। बेस अस्पताल को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क शनिवार को भूस्खलन से ढह गई। सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं हैं। मरीजों को उपचार, सीटी स्कैन और डायलिसिस कराने के लिए तीन किमी अतिरिक्त घूमकर यहां आना पड़ेगा। ल्युंठूड़ा और पुनेड़ी क्षेत्र की 8000 से अधिक की आबादी को भी अतिरिक्त दूरी नापनी होगी।
चंडाक सड़क पर जीजीआईसी के पास बीते जनवरी में 22 करोड़ रुपये से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण शुरू हुआ था। कार्य शुरू होते ही यहां भारी भूस्खलन हो गया। इससे गोरंगघाटी के 20 से अधिक गांवों के साथ ही बेस अस्पताल, पुनेड़ी और ल्युंठूड़ा को जोड़ने वाली दोनों सड़कों पर दरारें भी पड़ गईं। इससे कार्यदायी संस्था ने पार्किंग का निर्माण बंद कर दिया था। सिस्टम ने भी इसकी अनदेखी कर चुप्पी साध ली थी।
बीते दिनों बारिश हुई तो सड़क पर फिर भूधंसाव शुरू हो गया। लोनिवि ने सड़कों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार बनाने का निर्णय लिया। शनिवार को दीवार निर्माण की नींव के लिए जैसे ही खोदाई की गई, बेस अस्पताल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर भूस्खलन हो गया और यह पूरी तरह बंद हो गई। लोनिवि ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए खोखली हो चुकी सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के बीच बनी इस सड़क से मरीज सिर्फ एक किमी का सफर कर बेस अस्पताल पहुंच जाते थे। अब उन्हें बदहाल और गड्ढों वाली रई-आईटीआई सड़क से तीन किमी का अतिरिक्त सफर तय कर अस्पताल आना पड़ेगा। ल्युंठूड़ा और पुनेड़ी के लोगों को भी अपने घर पहुंचने के लिए अतिरिक्त दूरी नापनी होगी।
--
30 लाख से अधिक खर्च करने के बाद पार्किंग को शिफ्ट करने का लेना पड़ा निर्णय
चंडाक और बेस अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क पर पार्किंग निर्माण के नाम पर 30 लाख रुपये से अधिक खर्च कर दिए गए। भूस्खलन होते ही काम बंद कर दिया गया और बड़ी रकम डूब गई। शासन स्तर तक मामला पहुंचने के बाद इस भूमि को अनुपयुक्त बताते हुए पार्किंग को अन्यत्र शिफ्ट करने का आदेश जारी किया गया। पूर्व में पार्किंग निर्माण से खतरे में आईं दोनों सड़कों को बचाने के लिए 80 लाख रुपये का आगणन भी बनाया गया है। पार्किंग तो बन नहीं सकी, अब इसके शुरुआती निर्माण से खतरे में आईं सड़कों को बचाने और नवनिर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च होने का अनुमान है।
--
बेस अस्पताल में होते हैं सीटी स्कैन और डायलिसिस
बेस अस्पताल में ही सीटी स्कैन जांच की सुविधा है। हंस फाउंडेशन के सहयोग से बेस अस्पताल में ही डायलिसिस यूनिट संचालित है। हर रोज तीन से चार मरीज सीटी स्कैन और 14 मरीज डायलिसिस के लिए आते हैं। मुख्य सड़क के बंद होने से इन मरीजों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं।
कोट
बेस अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क पर फिर से भूस्खलन हुआ है। सड़क पर दरारें पड़ गईं हैं। लगातार धंसाव हो रहा है। ऐसे में अब इस पर आवाजाही नहीं हो सकती है। - दिनेश जोशी, एई, लोनिवि, पिथौरागढ़
फोटो-03 पीटीएच 09 पी-पिथौरागढ़ नगर में जीजीआईसी के पास भूस्खलन से खतरे में आई बेस अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क। संवाद