{"_id":"5773fdc74f1c1bc97379cacf","slug":"welcoming-the-fifth-team-to-visit-kailash","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलास यात्रा के पांचवें दल का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलास यात्रा के पांचवें दल का स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Wed, 29 Jun 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
कैलास यात्रियों का स्वागत करते स्वाधीनता सेनानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलास मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले पांचवें दल का डीडीहाट और सातवीं वाहिनी आईटीबीपी मुख्यालय मिर्थी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कैलास यात्रा के चार दल भारत और तिब्बत के उच्च हिमालयी क्षेत्रों के पैदल मार्गों पर यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
कैलास यात्रा के पांचवें दल में 32 पुरुष और 10 महिलाएं समेत कुल 42 यात्री हैं। दल का नेतृत्व कर रही महिला एलओ शशिप्रभा द्विवेदी ने बताया कि सभी यात्री कैलास पर्वत और ओम पर्वत के दर्शनों को लेकर उत्साहित हैं। यात्रा के आईटीबीपी मिर्थी पहुंचने पर सेनानी महेंद्र प्रताप के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। आईटीबीपी में यात्री छलिया नृत्य और ढोल की थाप पर जमकर थिरके। इससे पहले दल का डीडीहाट पर्यटक आवास गृह में मैनेजर आनंद आर्या के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
विज्ञापन
यात्रियों को दिन के भोजन में कुमाऊंनी व्यंजन भट्ट के डुबके, रायता, चावल की खीर, चावल की रोटी परोसी गई। वहीं, यात्रा का पहला दल वापसी में बूंदी, दूसरा दल तिब्बत में कुंजू, तीसरा दल तकलाकोट और चौथा दल गूंजी पहुंच गया है। दल के स्वागत में आईटीबीपी के सहायक सेनानी मंदीप डांडा, कुलदीप सिंह, डा. प्रकाश जैना, प्रेम सिंह, डा. प्रिया शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन