फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Welcome to the passengers of the 18th batch of Adi Kailash Yatra

Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रा के 18वें दल के यात्रियों का स्वागत

Sun, 25 Jun 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 Jun 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the passengers of the 18th batch of Adi Kailash Yatra
पिथौरागढ़ में यात्रियों का हिमालय बचाओ अ​भियान की जानकारी देते टीआरसी प्रबंधक दिनेश गुरुरानी। स
पिथौरागढ़। केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा 18वें दल के 18 यात्री शनिवार की देर रात पर्यटक आवास गृह पहुंचे। दल में 10 पुरुष और आठ महिला यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन

आवास गृह में प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मियों ने यात्रियों का स्वागत किया। रविवार सुबह यात्रियों ने शहीद स्मारक स्थल में दीप जलाते हुए शहीदों को नमन किया। गुरुरानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान की शपथ दिलाई। यात्रियों ने मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधरोपण भी किया। गुरुरानी ने यात्रियों को कालापानी में रोपने के लिए पौधे भेंट किए।
विज्ञापन

यात्रियों ने भरोसा दिलाया कि वह उच्च हिमालयी क्षेत्र से कूड़ा लाकर धारचूला में उसका निस्तारण करेंगे। उन्होंने हिमालय बचाओ अभियान की सराहना की। बाद में यात्री धारचूला के लिए रवाना हो गए। दल में गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक के यात्री शामिल हैं। स्वागत करने वालों में कोऑर्डिनेटर हेमंत आर्य, शेर सिंह, हर सिंह, पदम सिंह, वेद प्रकाश, दीपक बिष्ट, सौरभ खोलिया, गोपाल बिष्ट आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed