फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Welcome of minister Bisan singh Chufal

कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के स्वागत में उमड़ी भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Welcome of minister Bisan singh Chufal
कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन देते काग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के डीडीहाट पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। सभा में कैबिनेट मंत्री चुफाल ने कहा कि डीडीहाट की जनता के आशीर्वाद से ही उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद मिला।
अब उनका हर विकास कार्य सबसे पहले डीडीहाट क्षेत्र से ही शुरू होगा। उन्होंने पेयजल निगम को एक सप्ताह के अंदर थल में रामगंगा से बनी डीडीहाट पेयजल योजना का पानी हर घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चुफाल ने कहा कि हमारे पास उत्तराखंड के विकास के लिए मात्र नौ माह का ही समय बचा है। इसके लिए सभी अधिकारियों को 24 घंटे काम करने की जरूरत है।
कैबिनेट मंत्री के स्वागत में जीजीआईसी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बबीता चुफाल, पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल, हरेंद्र चुफाल, भगवान सिंह देउपा, देवी दत्त जोशी, दीपक चुफाल, लोकेश भड़, राजेंद्र चुफाल, हयात भंडारी, हरीश जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम केएन गोस्वामी, ईई जल निगम वीके पाल, रेंजर पीएस देउपा, ग्रामीण निर्माण विभाग के केदार सिह बृजवाल, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी आदि ने भी उनका स्वागत किया।
इधर सतगढ़ गांव में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भास्कर कापड़ी समेत कनालीछीना में क्षेत्र प्रमुख सुनीता कन्याल, महिमन कन्याल, मंडल अध्यक्ष हरीश कोहली, ग्राम प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र कुमार, प्रशांत पाटनी, दीपक भंडारी, रमेश पांडे आदि ने उनका स्वागत किया।
अस्कोट में भीम सिंह भंडारी, जिला पंचायत सदस्य विनीता पाल, व्यापार संघ अध्यक्ष टिकेंद्र पाल, ललित लुंठी, प्रकाश पाल, ललित पाल, अनूप लुंठी, बलवंत भंडारी, गौरव लुंठी, कमलेश बिष्ट ने चुफाल का स्वागत किया।
कांग्रेस ने किया कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता भी कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के स्वागत मंच पर पहुंचे।
उन्होंने डीडीहाट जिले की मांग सहित कई क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण का मांगपत्र चुफाल को सौंपा। इस दौरान चंचल चौहान, गिरधर बोरा, ललित चुफाल आदि रहे।
एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों ने चुफाल का स्वागत किया
पिथौरागढ़। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने माल्यार्पण और स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

मिनिस्टीरियल कर्मियों ने समस्याओं के समाधान की भी मांग की। इस दौरान जिला अध्यक्ष सौरभ चंद, ज्योति पांडेय, संजय पंत, पंकज खोलिया, शिवशंकर जोशी, जयंत भट्ट, बलवंत रावत, अनिल चंद, नवीन पाठक, त्रिभुवन खोलिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed