फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Welcome of Cabinet Minister Bishan Chufal

कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के पिथौरागढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Welcome of Cabinet Minister Bishan Chufal
कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के स्वागत के अवसर पर पिथौरागढ़ में नृत्य प्रस्तुत करते छोलिया। स? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे बिशन सिंह चुफाल का पिथौरागढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान एंचोली से भाजपा कार्यालय तक बाइक और वाहन रैली निकाली गई। बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि सरकार में जो दायित्व मिला है उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री चुफाल ने एंचोली से भाजपा कार्यालय तक निकाली गई रैली में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। यहां जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वल्दिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम चंद, विधायक चंद्रा पंत, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह लुंठी, राकेश देवलाल, महामंत्री गिरीश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर भट्ट, महिमन कन्याल, राजेंद्र जोशी आदि थे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के काफिले से लगा जाम
पिथौरागढ़। कैबिनेट मंत्री के काफिले में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। रैली के पिथौरागढ़ पहुंचने के बाद नगर की सड़कों में जाम लग गया। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस को यातायात सुचारु कराने में काफी दिक्कतें हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता की उम्मीदों पर उतरूंगा खरा : चुफाल
पिथौरागढ़। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि जो दायित्व उन्हें मिला है उस दायित्व को निभाते हुए प्रदेश और डीडीहाट विधान सभा क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार तत्परता से काम कर रही है। यह बात पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कही।
शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि इस बार प्रदेश में बर्फबारी और बारिश काफी कम हुई है। इसके चलते पेयजल संकट की आशंका है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां भी पेयजल संकट होगा वहां टैंकरों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी, जिन स्थानों पर वाहन नहीं जा पाते वहां खच्चरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार की मुख्य प्राथमिकता बेरोजगारों को रोजगार दिलाना और पलायन रोकना है। उन्होंने कहा कि पलायन को रोकने के लिए ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

इससे रोजगार भी मिलेगा और पलायन भी रुकेगा। नये जिलों के गठन को लेकर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिला पुनर्गठन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश को नई सरकार बहुत उम्मीदें हैं, उन उम्मीदों पर सरकार जरूर खरा उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed