फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Welcome in Dharchula to the pilgrims returning after visiting Adi Kailash

Pithoragarh News: आदि कैलाश के दर्शन कर लौटे यात्रियों का धारचूला में स्वागत

Fri, 27 Sep 2024 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 27 Sep 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Welcome in Dharchula to the pilgrims returning after visiting Adi Kailash
टीआरसी धारचूला में आदि कैलाश के दर्शन कर लौटे यात्री। स्रोत: केएमवीएन
पिथौरागढ़। केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रियों का 15 सदस्यीय पहला दल दर्शन कर धारचूला लौट आया है। यात्री शनिवार को चौकोड़ी से भीमताल के लिए प्रस्थान करेंगे। दूसरे दल के यात्रियों ने शुक्रवार को ओम पर्वत के दर्शन किए। वे शनिवार को आदि कैलाश के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन




धारचूला स्थित पर्यटक आवास गृह में प्रबंधक धन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में निगम कार्मिकों ने यात्रियों को जूस पिलाकर स्वागत किया। यात्री भी आदि कैलाश दर्शन से रोमांचित दिखे।
विज्ञापन


यात्री सीताराम, कुमुदिनी, जयलक्ष्मी, रंगन्ना पूर्णिमा, पूनम शर्मा और आर रामा ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम सुहावना होने से उन्हें ओम पर्वत और आदि कैलाश के अच्छे से दर्शन हुए। निजी टूर ऑपरेटर के यात्री भी काफी तादाद में आदि कैलाश के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इस सीजन में अब तक करीब दो हजार यात्री दर्शन कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed