{"_id":"583086ed4f1c1bf23c8ffff8","slug":"wedding-card-should-show-up-immediately-with-up-to-a-quarter-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी कार्ड दिखाने पर तत्काल दें ढाई लाख तक की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी कार्ड दिखाने पर तत्काल दें ढाई लाख तक की रकम
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधकों की बैठक लेते डीएम डा. रंजीत सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बैंक अधिकारियों को विवाह के लिए रिजर्व बैंक के आदेश के अनुसार शादी कार्ड और अन्य दस्तावेज दिखाने पर तत्काल ढाई लाख रुपए तक की रकम देने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए अलग से काउंटर बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सिक्के न लेने वाले व्यापारियों और लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीएम ने कैंप कार्यालय में बैंकर्स की बैठक लेते हुए 500-1000 के नोट बंद होने के उपरांत बैंकों द्वारा दी जा रही धनराशि और आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी हासिल की। डीएम ने कहा सभी बैंक इस बात का विशेष ध्यान रखें कि ग्राहकों को सुविधा देने के दौरान कानून, व्यवस्था की स्थिति न बिगड़ने पाए। उन्होंने बैंक शाखाओं में बुजुर्ग, महिलाओं एवं दिव्यांगों के लिए अलग से लाइन लगाने और बोर्ड चस्पा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने मरीजों और उनके परिजनों को तुरंत धनराशि देने के लिए अलग से काउंटर बनाने, पुलिस से बैंकों में रात और दिन में गश्त करने के निर्देश दिए। बैंकर्स ने कुछ व्यापारियों द्वारा 10 रुपए के सिक्के न लेने का मामला उठाया। डीएम ने कहा कि कोई भी प्रचलित सिक्का बंद नहीं हुआ है। यदि कोई भी व्यापारी अथवा व्यक्ति सिक्के लेने से मना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक एसी जोशी ने बताया कि जिले से अब तक एक अरब रुपए के पुराने नोट रिजर्व बैंक भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तीन दिन के भीतर नई करेंसी जिले में पहुंच जाएगी। बैठक में लीड बैंक प्रबंधक एलएस मपवाल समेत तमाम बैंक अधिकारी मौजूद थे। सभी बैंकर्स ने बताया कि कैश आने के बाद शादी कार्ड दिखाने वालों को ढाई लाख रुपए दिए जाएंगे। स्टेट बैंक के डिप्टी मैनेजर मुन्ना गिरी ने बताया कि उसी व्यक्ति को ढाई लाख रुपए दिए जाएंगे जो शादी का कार्ड, आधार कार्ड दिखाएगा। साथ ही ग्राम प्रधान या फिर सभासद से सत्यापित कराकर लाएगा।