फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Weavers show interest in the government Mega Katha Industries

बुनकर रुचि दिखाएं सरकार मेगा क्लाथ इंडस्ट्री लगाने को तैयार

Sun, 16 Apr 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 16 Apr 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
Weavers show interest in the government Mega Katha Industries
पत्रकारों से बात करते केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है। बुनकर उद्योग लगाने पर 50 से 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। महिलाओं के बुनकर समूहों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। बुनकर रुचि दिखाते हैं तो सरकार 15000 बुनकरों के लिए पहाड़ पर मेगा क्लाथ इंडस्ट्री लगाने को तैयार है। मंत्री ने जीएसटी के लाभ भी गिनाए। एसएसबी के गुरिल्लों का मामला प्रमुखता से केंद्र सरकार के सामने रखने की बात कही। 

विज्ञापन


पिथौरागढ़ दौरे में आए केंद्रीय मंत्री ने लोनिवि डाकबंगले में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से डीडीहाट में 240 लोगों को वूलन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन लोगों को उद्योग लगाने के लिए भी मदद दी जाएगी। केंद्र सरकार की इस योजना में उद्योग लगाने वाले अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 90 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी को 75 प्रतिशत और सामान्य जाति के अभ्यर्थी को 50 प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान है। मंत्री ने कहा केंद्र सरकार भेड़ पालन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। नस्ल सुधार के लिए भेड़ पर शोध कराया जा रहा है। मंत्री ने कहा पिरूल से निकलने वाले फाइबर पर शोध कराया जा रहा है। सरकार पहाड़ पर फाइबर कपड़ा रिसर्च सेंटर खोलने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


टम्टा ने जीएसटी को जनता, व्यापारी, उद्योगपति हर किसी के हक में बताते हुए कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद एक ही वस्तु पर बार-बार कर देने की नौबत नहीं आएगी। जिस स्थान से सामान भेजा जाएगा। वहीं पर एकमुश्त कर ले लिए जाएंगे। एक राज्य से दूसरे राज्य में सामान जाने पर लिया जाने वाला टैक्स समाप्त हो जाएगा। वैट का सिस्टम खत्म हो जाएगा। टॉल नाके बंद होने से माल ढुलाई 20 प्रतिशत तक सस्ती होगी। टॉल नाके पर जाम लगने से होने वाले नुकसान से ट्रांसपोर्टर बचेंगे। अब तक सामान पर करीब 24 प्रतिशत टैक्स पड़ता है। जीएसटी के बाद यह 17 से 18 प्रतिशत आ जाएगा। इससे महंगाई भी घटेगी। मंत्री ने विधानसभा चुनावों में मिली जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का प्रतिफल बताया। वार्ता में गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed