फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   weather temperature snow rain cold

Pithoragarh News: चोटियों पर हिमपात, निचले इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड

Fri, 31 Mar 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 31 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
weather temperature snow rain cold
शुक्रवार को धारचूला की दारमा घाटी के दांतू गांव में हुई बर्फबारी। संवाद
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला। मौसम ने शुक्रवार को फिर करवट बदली। जनपद की चोटियों पर हिमपात जबकि निचले हिस्सों में जमकर बारिश हुई। मुनस्यारी के खलियाटॉप और भुजानी तक बर्फ गिरी। हिमपात और बारिश से जिले भर में एक बार फिर ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन


आसमान बृहस्पतिवार की रात से ही बादलों से घिरा था। शुक्रवार सुबह छह बजे से बारिश का क्रम शुरू हुआ। इस दौरान जिला मुख्यालय सहित जनपद के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। मुनस्यारी के पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, नग्निधूरा में हिमपात हुआ। खलियाटॉप में तीन इंच हिमपात हुआ। भुजानी में भी बर्फबारी हुई।
विज्ञापन


उधर धारचूूला के व्यास और दारमा घाटियों के ऊंचाई वाले इलाकों के अलावा छिपला की पहाड़ी पर भी हिमपात हुआ। अस्कोट में सुबह पांच बजे से बारिश शुरू हो गई थी। दिन में कुछ देर धूप निकली फिर बादल घिर आए। मुवानी घाटी में भी झमाझम बारिश से ठंड बढ़ गई। नाचनी में सुबह से ही मौसम खराब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड बढ़ने से लोगों को गर्म कपड़ों के साथ ही अंगीठी का सहारा भी लेना पड़ा। दिन भर मौसम का मिजाज खराब रहने से बाजारों में भी सुनसानी रही। पिथौरागढ़ के अलावा डीडीहाट, कनालीछीना, थल, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट सहित अन्य कस्बों के बाजार भी सुनसान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed