फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Weather continues to block the path of health workers on the third day; team has not returned

Pithoragarh News: मौसम ने तीसरे दिन भी रोके रखी स्वास्थ्य कर्मियों की राह, नहीं लौटी टीम

Sun, 09 Aug 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 09 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Weather continues to block the path of health workers on the third day; team has not returned
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के दूरस्थ गांव रालम में बीमार ग्रामीणों का इलाज करने गए स्वास्थ्य कर्मी रविवार को तीसरे दिन भी नहीं लौट सके। खराब मौसम ने हेलिकॉप्टर को उड़ने नहीं दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में रहकर मौसम खुलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

मुनस्यारी से करीब 35 किलोमीटर दूर दुर्गम गांव रालम में पिछले दिनों वायरल बुखार और डायरिया फैल गया। बीते शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने बमुश्किल हेलिकॉप्टर से टीम को रालम गांव भेजा। टीम ने शिविर लगाकर बीमारों का इलाज किया, लेकिन शाम के समय मौसम खराब होने से हेलिकॉप्टर टीम को लेने रालम नहीं जा सका।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों को ग्रामीणों के सहयोग से रालम में ही रात गुजारनी पड़ी। दूसरे दिन भी मौसम नहीं खुल पाया। तीसरे दिन रविवार को स्वास्थ्य कर्मी हेलिकॉप्टर के पहुंचने उम्मीद कर रहे थे, लेकिन सुबह से मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर जिला मुख्यालय से ही उड़ान नहीं भर सका। तीन दिन से स्वास्थ्य कर्मी दुर्गम क्षेत्र रालम में ही फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

तीन दिन से लगातार मौसम खराब होने से स्वास्थ्य कर्मी रालम गांव से नहीं लौट पाए हैं। फोन पर हुई वार्ता में स्वास्थ्य विभाग की टीम का ध्यान रखने और सहयोग करने की अपील वहां के ग्राम प्रधान से की गई है। -डॉ. जेएस चुफाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article