फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Weather changed in the border district, it drizzled

Pithoragarh News: सीमांत जिले में मौसम ने बदली करवट, बूंदाबांदी हुई

Thu, 11 Apr 2024 09:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 11 Apr 2024 09:25 PM IST
विज्ञापन
Weather changed in the border district, it drizzled
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मौसम ने फिर से करवट बदल ली है। दोपहर में ही आसमान बादलों से ढक गया। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे फसलों को समेटने में लगे किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर बाद अचानक बादल छाने लगे। इस बीच कुछ जगहों पर तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में इस समय किसान गेहूं और अन्य फसलों की कटाई और उसे समेटने में जुटे हैं। किसानों को डर सता रहा है कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से कहीं फसलों को नुकसान न हो जाए। इधर मौसम बदलने से लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़े निकालने पड़ गए। उधर मुनस्यारी क्षेत्र में बादल छाए रहने से ठंड बरकरार है। उच्च हिमालयी चोटियां बादल और धुंध से ढकी हुई हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed