फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wave of mourning in the district due to the death of youth going to visit Shri Ram temple

ट्रॉली और कार से टकराई एसयूवी: अयोध्या जा रहे पिथौरागढ़ के तीन लोगों की मौत, दो घायल और पांच लोग जख्मी

Mon, 11 Mar 2024 11:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Mon, 11 Mar 2024 11:26 AM IST
सार

अयोध्या जा रहे युवक लखीमपुर खीरी (यूपी) में दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Wave of mourning in the district due to the death of youth going to visit Shri Ram temple
Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे युवक लखीमपुर खीरी (यूपी) में दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की यह खबर दोनों जिलों में पहुंचते ही हर कोई स्तब्ध रह गया। इस हादसे से जहां तीनों युवकों परिजन गहरे सदमे में हैं वहीं क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

विज्ञापन


बता दें कि, शनिवार को पिथौरागढ़ के विण-जाखनी से चंचल सिंह, कुंदन सिंह, प्रतीक शर्मा, नरेंद्र सिंह धामी, अनिकेत बोरा कार (यूके 05 डी 5885) से अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। यह कार नरेंद्र सिंह धामी की थी। रविवार सुबह लखीमपुर खीरी में सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में पीपली के डौड़ा गांव निवासी चंचल सिंह (40) पुत्र मोहन सिंह, क्वीतड़ निवासी कुंदन सिंह सौन (25) वर्ष पुत्र भूपेंद्र सिंह सौन और बाराकोट जिला चंपावत हाल जाखनी पिथौरागढ़ निवासी प्रतीक शर्मा (24) वर्ष पुत्र भुवन चंद्र शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा गाजरी पीपली निवासी नरेंद्र सिंह धामी और विण निवासी अनिकेत बोरा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए हैं। तीन युवकों की मौत से पिथौरागढ़ में गहरा शोक व्याप्त है। हादसे में घायल नरेंद्र सिंह धामी मर्चेंट नेवी में है और इन दिनों अवकाश पर घर आया हुआ था। अनिकेत बोरा अग्निवीर में भर्ती हो गए हैं। हादसे में घायल दोनों युवकों के परिजन भी लखीमपुर खीरी रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital: शातिर युवती ने दरोगा को फांसा, बस कंडक्टर प्रेमी को पिता बताया; ऐसे चलाया शातिर दिमाग, केस दर्ज

चंचल सिंह की मौत से शोक में डूबा तल्लाबगड़ क्षेत्र
हादसे में मृत चंचल सिंह पिथौरागढ़ के विण में दुकान चलाते थे और अविवाहित थे। उनके माता-पिता डौड़ा गांव में ही रहते हैं। चंचल चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनका बड़ा भाई सेना से सेवानिवृत है और दो भाई उनसे छोटे हैं। हादसे की सूचना के बाद माता-पिता सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उनके घर पहुंचकर सांत्वना दी। चंचल सिंह हास्य कलाकार भी थे और तमाम मौकों पर लोगों को गुदगुदाया करते थे। उनकी मौत का समाचार मिलते ही पूरे तल्ला बगड़ क्षेत्र में शोक छा गया।

मर्चेंट नेवी में था कुंदन सौन
हादसे में जान गंवाने वाले क्वीतड़ गांव निवासी कुंदन सिंह सौन मर्चेंट नेवी में थे। उनके पिता भूपेंद्र सिंह सौन भूतपूर्व सैनिक हैं। उनका परिवार वर्तमान में एपीएस के निकट रहता है। कुंदन की दो बहनें हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। सूचना मिलने के बाद पिता भूपेंद्र सिंह और अन्य परिजन लखीमपुर खीरी के लिए सुबह ही रवाना हो गए। कुंदन की माता का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिचित और रिश्तेदार ढाढ़स बंधाने के लिए पहुंचे।

माता-पिता के साथ पिथौरागढ़ में रह रहा था प्रतीक
चंपावत-लोहाघाट के बाराकोट निवासी और जीआईसी पीपलकोट पिथौरागढ़ के भूगोल प्रवक्ता भुवन चंद्र शर्मा का पुत्र प्रतीक शर्मा (24) अपने माता-पिता के साथ पिथौरागढ़ में ही रहता था। वहीं रहकर वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार कर रहा था। वह बेहद व्यवहार कुशल था। लड़ीधुरा शैक्षिक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि रविवार तड़के लखीमपुर खीरी (यूपी) में सड़क हादसा हो गया जिसमें प्रतीक की मौत हो गई। प्रतीक की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लड़ीधुरा शैक्षिक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र ने बताया कि परिजन शव लेकर बाराकोट की ओर रवाना हो गए हैं। सोमवार को अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट में किया जाएगा। युवक की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रतीक दो भाइयों में छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed