फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water will reach the fields of two thousand farmers through canals.

Pithoragarh News: दो हजार किसानों के खेतों तक पहुंचेगा नहरों से पानी

Wed, 07 Jan 2026 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 07 Jan 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Water will reach the fields of two thousand farmers through canals.
पिथौरागढ़। सूखे की आशंका के बीच गंगोलीहाट और डीडीहाट के किसानों के लिए अच्छी खबर है। दोनों विकासखंडों में 2.92 करोड़ रुपये से तीन सिंचाई लिफ्ट योजनाएं धरातल पर उतारी गई हैं। इन योजनाओं से खेतों तक पानी पहुंचने से दो हजार से अधिक किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गंगोलीहाट के नौलड़ा में 69.09 और अस्याली में 96.36 लाख से सिंचाई लिफ्ट योजनाओं का निर्माण हुआ है। वहीं डीडीहाट के पतेत में 126.82 लाख से लिफ्ट सिंचाई योजना को धरातल पर उतारा गया है। इन योजनाओं का संचालन शुरू होने से करीब 50 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर सिंचाई के लिए पानी पहुंचा है।
विज्ञापन


बारिश न होने से इन दिनों सीमांत जिले में फसल सूखने लगी है। सूखे की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में तीनों लिफ्ट सिंचाई योजनाओं से खेतों तक पानी पहुंचने से दोनों विकासखंडों के दो हजार से अधिक किसानों के चेहरे पर खुशी है। अब इन क्षेत्रों के किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर नहीं रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


37.44 लाख से होगा क्षतिग्रस्त सेरा नहर का सुधारीकरण
जिला मुख्यालय के नजदीक बिण विकासखंड में किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए सेरा नहर का निर्माण किया गया है। बीते आपदाकाल में यह नहर जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। इस कारण डेढ़ हजार से अधिक किसानों को सिंचाई के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब इस नहर की मरम्मत के लिए 37.44 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही नहर का सुधारीकरण होने से उनके खेतों तक पानी पहुंचेगा।


कोट

गंगोलीहाट और डीडीहाट में तीन सिंचाई लिफ्ट योजनाओं का निर्माण कर इनका संचालन शुरू कर दिया गया है। इन योजनाओं का लाभ किसानों को मिलेगा। - लोकेश कुमार, एई, लघुढाल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed