फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water sources dried up, water crisis started deepening

Pithoragarh News: सूख गए जल स्रोत, गहराने लगा जल संकट

Wed, 11 Sep 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 11 Sep 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Water sources dried up, water crisis started deepening
अस्कोट(पिथौरागढ़)। मौसम परिवर्तन और जंगलों की आग का असर अस्कोट क्षेत्र के जलस्रोतों पर पड़ा है। क्षेत्र के गांवों को जलापूर्ति करने वाले स्रोतों का जलस्तर कम होने से पेयजल योजनाएं दम तोड़ने लगी हैं। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र के लोगों ने जलस्रोत सूखने से गोरी नदी से लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन

अस्कोट क्षेत्र के देवल, दयाकोट, खोलियागांव, धौलाकोट, गर्जिया, चमलेख, रसगाड़ी, गदाली, मौचौरा के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जल संस्थान के ईई को प्रस्ताव भेजा। उन्होंने कहा कि 10 किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से संचालित योजनाओं से इन गांवों में जलापूर्ति होती है। जल जीवन मिशन के तहत योजनाओं का पुनर्गठन भी हुआ। पर्यावरण असंतुलन और जंगलों में आग से प्राकृतिक जल स्रोतों का जलस्तर कम हो गया है। कई स्रोत सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में पेयजल योजनाओं से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो रही है और क्षेत्र के लोग जल संकट से जूझने लगे हैं। क्षेत्र की समस्या को देखते हुए गोरी नदी से लिफ्ट पेयजल योजना बनाकर इस गंभीर समस्या का समाधान हो सकता है। ज्ञापन भेजने वालों रसगाड़ी की प्रधान पुष्पा, सांवलीसेरा की नीलम धामी, खोलियागांव की हेमा कुंवर, देवल की आशापाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed