फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water scarcity: working by collecting rain water

पानी की किल्लत : बारिश का पानी जुटाकर चला रहे काम

Sun, 25 Jun 2023 10:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 Jun 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Water scarcity: working by collecting rain water
सरस्वती विहार कालोनी में पानी के इंतजार में रखे खाली बर्तन। संवाद
पिथौरागढ़। करोड़ों की योजनाओं के बावजूद नगर के लोगों को जरूरत का पानी नहीं मिल पा रहा है। रविवार को भी नलों में पानी नहीं आया। इसके चलते टकाना से लेकर जीआईसी सरस्वती विहार काॅलोनी तक लोग परेशान रहे। लोगों को छतों से बारिश का पानी बर्तनों में एकत्र कर जरूरत पूरी करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के लिए 80 करोड़ लागत की आंवलाघाट पंपिंग योजना के साथ ही घाट, ठूलीगाड़ और दो-तीन अन्य योजनाओं से पानी की आपूर्ति होती है। नगर सहित आसपास के गांवों के लिए 12 एमएलडी की जरूरत है। इतनी योजनाओं के बावजूद लोगों को जरूरत का पानी नहीं मिल पा रहा है। जल संस्थान की ओर से एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जाती है लेकिन रविवार सुबह को नलाें में पानी नहीं आया।
विज्ञापन

टकाना और जीआईसी सरस्वती विहार काॅलोनी में लोग खाली बर्तनों के साथ नलाें पर पानी आने की प्रतीक्षा करते रहे। जब पानी नहीं आया तो छतों से बारिश का पानी बर्तनों में एकत्र करना पड़ा। अधिकांश लोग महादेव धारे से पीने का पानी ढोकर लाए। टकाना निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडेय ने कहा कि एक सप्ताह से पानी की किल्लत बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी पंचायत और जनमंच के संयोजक भगवान सिंह रावत का कहना है कि अरबों रुपये अब तक पानी की योजनाओं पर फूंक दिए गए हैं। इसके बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। जल संस्थान तीसरे दिन भी लोगों को पानी नहीं दे पा रहा है जबकि उपभोक्ताओं से नियमित रूप से बिल लिया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र पानी का संकट दूर नहीं करने पर जल संस्थान और जल निगम के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।

पेयजल व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन

पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस ने पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा ने कहा कि नगर में आए दिन पानी की समस्या हो रही है। लोगों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। एक ओर हम कहते हैं कि हम पहाड़ों में रहते हैं, यहां पानी के स्रोतों की कोई कमी नहीं है लेकिन पिथौरागढ़ में हालात बदहाल हैं। लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। कभी-कभी नलों में गंदा पानी भी आ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल संस्थान ने व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो विभाग के कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed