{"_id":"5b084b0e4f1c1ba76e8b4977","slug":"water-institute-s-ee-to-hear","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संस्थान के ईई को सुनाई खरीखोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संस्थान के ईई को सुनाई खरीखोटी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 25 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पेयजल मंत्री के सामने समस्या उठाते सिनेमा लाइन के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल संकट से जूझ रहे शहर के सिनेमा लाइन वार्ड के लोगों ने शुक्रवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना को खूब खरीखोटी सुनाई। पेयजल मंत्री के बुलावे पर ईई मंत्री के आवास पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
इससे पहले वार्ड के लोग निवर्तमान पालिका सभासद पवन माहरा के नेतृत्व में पेयजल मंत्री से मिले। उन्होंने कहा कि फोर्स कम होने से लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता। लोगों को सड़क के किनारे से पानी भरना पड़ता है। जल संस्थान के अधिकारियों के सामने लगातार मामला उठाया जा रहा है, लेकिन कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। मंत्री ने मौके पर ईई को बुलाया तो लोगों की उनसे खूब तकरार हुई। लोगों ने पेयजल अव्यवस्था के लिए जल संस्थान को जिम्मेदार ठहराया। मंत्री ने सिनेमा लाइन के लिए नई पाइप लाइन बिछाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
लोगों ने सिनेमा लाइन की जर्जर सड़क, वार्ड में बढ़ती आपराधिक घटनाओं का मामला भी मंत्री के सामने उठाया। साथ ही वार्ड में रात्रि गश्त तेज करने के साथ ही सीसीटीवी लगाने की मांग की। मंत्री ने कोतवाल ध्यान सिंह को रात्रि में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान कंचन सार्की, चंद्रशेखर बोरा, लीला सौन, मुन्नी देवी, शांति बोरा, लीलाधर गढ़कोटी, मिथिलेश शर्मा, मनोज तिवारी, सोनू जोशी, नरेश राम, एडवोकेट रितु महर, मुन्नी महर आदि थे।
विज्ञापन