{"_id":"623b68c789318c60da63d905","slug":"water-crisis-in-pithoragarh-due-to-stoppage-of-supply-from-ghat-and-aonlaghat-scheme-pithoragarh-news-hld457199046","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंद-बूंद के लिए मोहताज हुई 30 हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंद-बूंद के लिए मोहताज हुई 30 हजार की आबादी
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में गुरना के पास घाट पेयजल योजना की लाइन पर गिरा पेड़। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। तीन दिन पहले घाट पंपिंग योजना में गुरना के पास भारी भरकम पेड़ गिरने से पेयजल लाइन का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मंगलवार को बिजली का ब्रेकडाउन के चलते आंवलाघाट पेयजल योजना से 24घंटे पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रही। दोनों योजनाओं में पानी की आपूर्ति ठप होने से नगर की 30 हजार से अधिक की आबादी को पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। नगर के कई हिस्सों में पानी नहीं आने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नगर में घाट, आंवलाघाट और ठूलीगाड़ पंपिंग योजनाओं से जलापूर्ति होती है। तीन दिन पूर्व गुरना तप्पड़ के पास एक पेड़ गिरने से घाट पंपिंग पेयजल योजना की लाइन का एक पाइप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। मंगलवार को ब्रेकडाउन के चलते बिजली सप्लाई नहीं हुई तो आंवलाघाट पंपिंग योजना से पानी लिफ्ट नहीं हो पाया। दोनों योजनाओं के ठप होने से नगर के बजेटी, लोनिवि, हनुमान मंदिर, नगरपालिका जोन समेत कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति ठप रही। आधी आबादी को पानी के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोग अपने काम छोड़कर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी की व्यवस्था करते नजर आए।
घाट पंपिंग योजना में गुरना के पास पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे मंगलवार को ही ठीक कर लिया गया था। आंवलाघाट पंपिंग योजना में ब्रेकडाउन के चलते पानी की सप्लाई ठप रही। योजना को 24 घंटे ठीक कर लिया है। हालांकि नगर के सभी हिस्सों में पानी की सप्लाई पूर्व की तरह नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार से पानी नियमित रूप से मिलता रहेगा। - सुरेश जोशी, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान पिथौरागढ़।