फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water crisis deepens in muvaanee

मुवानी में पेयजल संकट गहराया

Thu, 30 Mar 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुवानी/थल
ब्यूरो/अमर उजाला, मुवानी/थल Updated Thu, 30 Mar 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens in muvaanee
मुवानी में स्टैंड पोस्ट में पानी आने का इंतजार करते उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला

करीब पांच हजार की आबादी वाले मुवानी कस्बे में पेयजल का संकट गहराने लगा है। वजह मुवानी के लिए तड़ीगांव से बनी पेयजल योजना से पानी की सप्लाई कम होना है। साथ ही कस्बे के आसपास स्थित धारों और नौलों का जलस्तर कम होने लगा है। सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट में नियमित पानी न आने से लोग खासे परेशान हैं। उनको पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


मुवानी के लिए बनी तड़ीगांव पेयजल योजना में इतना कम पानी है कि यह कस्बे की एक तिहाई आबादी की पूर्ति भी नहीं कर पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुवानी की बढ़ती आबादी को देखते हुए नई योजना की मांग की गई है, लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। लोगों ने पिछले दिनों पेयजल संकट को लेकर मुवानी विकास समिति के अध्यक्ष रमेश बम के नेतृत्व में प्रदर्शन भी किया था। रमेश बम का कहना है कि पानी की समस्या लगातार गहराती जा रही है। पहले जितनी भी योजनाएं बनी हैं, वह कम आबादी की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाई गई।
विज्ञापन


अब मुवानी में आबादी लगातार बढ़ रही है। इस कारण पानी की कमी होने लगी है। उन्होंने प्रदेश के पेयजल मंत्री प्रकाश पंत को पत्र भेजकर तत्काल मुवानी की पेयजल समस्या का निदान करने की मांग की है। मुवानी के सामाजिक कार्यकर्ता सोबन सिंह कार्की का कहना है कि पेयजल योजना का पुनर्गठन किया जाए। इसका प्रस्ताव जिला योजना में दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed