फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   water crises in Moonakot

पेयजल संकट से परेशान बिषखोली, बर्गतोली और सुरमोड़ा के ग्रामीण परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
water crises in Moonakot
बिषखोली गांव में ग्रामीण नौले-धारों से पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। - फोटो : PITHORAGARH
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। पिछले सात दिन से नलों में पानी न आने से बिषखोली, बगरतोली और सुरमोड़ा के ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने जल संस्थान से शीघ्र आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। उनका कहना है कि पानी न आने की शिकायत उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय में भी कर दी है। उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

सीमांत के बिषखोली, बर्गतोली और सुरमोड़ा गांव की आबादी करीब पांच सौ के आसपास है। पिछले सात दिन से इन गांवों में जल संकट गहराया हुआ है। इन गांवों को पेयजल की आपूर्ति रिगतड़ गांव से होती है। पेयजल योजना टूटने के कारण इन गांवों में पेयजल की आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह समेत कई लोगों ने बताया कि ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना ब्लॉक मुख्यालय को दे दी है। पानी न आने से लोग नौलों और धारों से पेयजल आपूर्ति करने के लिए मजबूर हैं। बारिश होने के कारण धारों में भी गंदा पानी आ रहा है। उन्होंने जल संस्थान से शीघ्र पेयजल लाइन को ठीक करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल स्रोत में मलबा आने के कारण लाइन चोक हो गई है। पेयजल स्रोत की सफाई की जा रही है। शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विपिन विश्वकर्मा, जेई जल संस्थान मूनाकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed