फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Watch live at the Llni chef ...

देखो जी देखो महाराज वह ललनी...

Tue, 18 Oct 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट/डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट/डीडीहाट Updated Tue, 18 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Watch live at the Llni chef ...
वड्डा की रामलीला में सूर्पनखा का नाक कटने पर क्रोधित खर, दूषण - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय के बिशाड़ और वड्डा के साथ ही अस्कोट, डीडीहाट में रामलीला जारी है। ठंड के बावजूद रामलीला देखने को लोगों की भीड़ जुट रही है।

विज्ञापन


बिशाड़ की रामलीला में धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद और राम-सीता विवाह का सुंदर मंचन किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हंसा दत्त भट्ट ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। वड्डा की रामलीला में सूर्पणखा के नाक, कान काटने से सीताहरण तक की लीला हुई। अस्कोट की रामलीला में रामजन्म, सीता जन्म का मंचन हुआ। रावण के आतंक का मंचन किया गया।
विज्ञापन


डीडीहाट की रामलीला की शुरुआत सीता जन्म से हुई। महर्षि वशिष्ठ यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ से राम, लक्ष्मण को मांग ले जाते हैं। राम, लक्ष्मण ताड़का और सुबाहू राक्षस का वध करते हैं। राजा जनक के निमंत्रण पर महर्षि विश्वामित्र राम और लक्ष्मण को लेकर जनकपुरी पहुंचते हैं। राजकुमारी सीता गौरी पूजन के लिए पुष्पवाटिका से फूल तोड़ने आईं होती हैं। सीता को देखकर लक्ष्मण कहते हैं-देखो जी देखो महाराज वह ललनी। भगवान राम कहते हैं-तनिक निहारो तुम जानकी छवि भैय्या, वाटिका फिरत कोटि चंद्र भी लजाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक विशन सिंह चुफाल, ब्लॉक प्रमुख जयंती देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र शाही ने दीप जलाकर रामलीला की शुरुआत कराई। पुलिस ने रामलीला के दौरान जागरूकता अभियान चलाया। थानाध्यक्ष गणेश सिंह सामंत ने यातायात नियमों की जानकारी दी। नौकर, किराएदार का सत्यापन कराने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed