फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Was heard in the valleys of the beautiful birds tweet

घाटियों में सुनाई दी खूबसूरत पक्षियों की चहचहाट

Fri, 03 Mar 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 03 Mar 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Was heard in the valleys of the beautiful birds tweet
ब्ल्यू फ्रोंटेड रेड स्टार्ट - फोटो : अमर उजाला

मदकोट के पास देवीनगर, सेरा, टांगा के जंगलों में विभिन्न प्रकार की खूबसूरत पक्षियों की चहचहाट लोगों को खूब आकर्षित करती हैं। अपेक्षाकृत छोटे आकार वाले यह पक्षी काफी दूर तक उड़ान भरते हैं और फूलों का रस चूसकर पेट भरते हैं। वसंत के आगमन के साथ ही इस घाटी में कई प्रकार के जंगली फूल खिलने लगे हैं। बर्ड वाचरों का कहना है कि यह पक्षी यहां के स्थायी निवासी हैं। यह सीजनल माइग्रेशन नहीं करते। अलबत्ता सर्दियों में कुछ नए मेहमान पक्षी जरूर इनके कुनबे को बढ़ा देते हैं। घाटी वाले इस इलाके में फरवरी से ही गर्मी की तपिश बढ़ने लगती है। गोरी और मदकिनी के पानी से पशु और पक्षी दोनों ही प्यास बुझाते हैं।

विज्ञापन


बर्ड वाचरों को शुक्रवार को रूपस शिबिया, गोल्डन बुश रॉबिन, बार थ्रोटेड शिवा, ब्ल्यू फ्रोंटेड रेड स्टार्ट, व्हिसलिंग थ्रश, मिनिवेट ट्री पाई, ब्राउन डीपर, कैपेड रेड स्टार्ट जैसे पक्षी नजर आए। इनका एक छोटा सा समूह होता है। इसी समूह के साथ यह भोजन की तलाश करते हैं। गोरी के गर्म घाटी वाले इलाकों में जैव विविधता बहुत अधिक है। यहां पर बड़े-बड़े पेड़, झाड़ियां, छोटे पौधे, फूल, घास बड़ी मात्रा में प्राकृतिक रूप से उग आती है। यही जैव विविधता पक्षियों को सुगम जीवन जीने का वातावरण भी देती है।
विज्ञापन


मोनाल संस्था की ओर से चलाए जा रहे बर्ड वाचिंग कैंप में शुक्रवार को भी स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। मोनाल संस्था के सचिव सुरेंद्र पंवार ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से और अमर उजाला के इंटरनेट संस्करण के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले पक्षी प्रेमियों को इस अद्भुत किस्म के कैंप की जानकारी मिल रही है। गुजरात, पुणे, कोलकाता, दिल्ली, राजस्थान से कई पक्षी प्रेमियों ने मुनस्यारी आने की इच्छा जताई है। कैंप में पुष्कर आर्या, केदार सिंह पांगती, दीपक कोटाल आदि ने सहयोग किया। यह कैंप अभी कुछ दिन तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed