{"_id":"5a7734c44f1c1b05738b57c7","slug":"warm-water-for-summer","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में पानी के लिए हाहाकार मचेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में पानी के लिए हाहाकार मचेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sun, 04 Feb 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में सूखा पानी का स्रोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर डीडीहाट की पेयजल योजना का जलस्तर लगातार गिर रहा है। फरवरी में अगर अच्छी बारिश नहीं हुई तो मार्च की शुरुआत से ही पानी को लेकर हाहाकार मच जाएगा।
विज्ञापन
भनड़ा, घिमाली, लेगमाल के सात स्रोतों से डीडीहाट की 50 हजार से अधिक की आबादी को पानी की आपूर्ति होती है। पिछले साल तक सर्दियों में पर्याप्त बारिश होने से सभी स्रोतों से अप्रैल तक आपूर्ति हुई थी, लेकिन इस बार बारिश काफी कम हुई है। इधर, जल संस्थान 15 दिसंबर से ही एक ही बार आपूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन
जल संस्थान के ईई विलाल यूनुस का कहना है कि डीडीहाट की पूरी पेयजल व्यवस्था बारिश के पानी पर ही निर्भर है। इस बार पांच माह से पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। इससे चलते प्राकृतिक स्रोतों का जलस्तर लगातार गिर रहा है। रोजाना 1.6 एमएलडी पानी की जरूरत है, लेकिन एक एमएलडी पानी भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
अटकी योजना से लोगों में गुस्सा
2012 में स्वीकृत थल-डीडीहाट पेयजल योजना के अब तक पूरा न होने से लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्सा है। 22 करोड़ की लागत वाली योजना धन की कमी से अटकी है। स्थानीय लोग योजना को पूरा करने के संबंध में पेयजल मंत्री से बार-बार गुहार लगाते आए हैं, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला है।