फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wandering from Nang to Bundi

नजंग से बूंदी तक पैदल रास्ता मलबे से पटा

Thu, 23 Nov 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 23 Nov 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Wandering from Nang to Bundi
नजंग से बूंदी तक के पैदल रास्ते पर गिर रहा सड़क निर्माण का मलबा - फोटो : अमर उजाला

धारचूला तहसील में नजंग से मालपा होते हुए बूंदी तक का पैदल रास्ता इस समय खतरनाक हालत में पहुंच गया है। इस रास्ते से ठीक ऊपर सड़क निर्माण चल रहा है और सड़क निर्माण के समय निकला सारा मलबा पैदल रास्ते पर फेंका जा रहा है। इस रास्ते से इस समय मौसमी प्रवास पर जाने वाले लोग तथा गुंजी से सामान लेकर आ रहे व्यापारियों की आवाजाही हो रही है। पैदल रास्ता इतना खतरनाक हो गया है कि किसी भी समय घटना घट सकती है।

विज्ञापन


बताया गया कि लगातार गिर रहे मलबे से बचने के लिए घोड़े वालों में आगे निकलने की होड़ रहती है। इस कारण घोड़े वालों में अक्सर मारपीट की घटनाएं भी हो रही हैं। पिछले दिनों घोड़ेवालों में हुई मारपीट का एक मामला थाने तक भी पहुंचा था। सड़क का निर्माण सीमा सड़क संगठन कर रहा है, लेकिन प्रशासन के आदेश का उस पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोग जान जोखिम में डालकर मलबे से पटे रास्ते से आवाजाही को मजबूर हैं। बता दें कि नजंग से मालपा होते हुए बूंदी तक 13 अगस्त की देर रात आई आपदा में पैदल रास्ता तबाह हो गया था। लोनिवि ने कड़ी मशक्कत के बाद इस रास्ते का निर्माण किया है। अब सड़क के मलबे से रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिसंबर से पैदल रास्ता बंद हो जाएगा
सड़क निर्माण का मलबा गिरने के कारण धारचूला तहसील प्रशासन ने एक दिसंबर से नजंग, मालपा, बूंदी को जोड़ने वाले पैदल रास्ते से आवाजाही बंद करने का आदेश जारी किया है। मौसमी प्रवास पर जाने वालों से कहा गया है कि वह 30 नवंबर तक पैदल रास्ता पार कर लें। एक दिसंबर के बाद पैदल रास्ते से चलने की अनुमति नहीं होगी। धारचूला के एसडीएम आरके पांडे ने यह आदेश जारी किया है। इधर, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि कम से कम 15 दिसंबर तक पैदल रास्ते को आवाजाही के लिए खोला जाएगा। जिला पंचायत सदस्य मंजुला बुदियाल ने कहा कि अभी मौसमी प्रवास पर सभी लोग नहीं जा पाए हैं। इसके अलावा गुंजी में व्यापारियों का काफी सामान रखा हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पैदल रास्ता 15 दिसंबर तक खुला रखने की मांग की है। भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल ने कहा कि यदि पैदल रास्ते से आवाजाही बंद होती है तो लोग संकट में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर तक सड़क निर्माण का काम बंद रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed