फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Walking too hard in sowing

बोना में पैदल चलना भी मुश्किल

Mon, 04 Sep 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 04 Sep 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Walking too hard in sowing
बोना में पैदल चलना भी मुश्किल - फोटो : अमर उजाला

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मदकोट-बोना मोटर मार्ग चार महीने से बंद है। लोग पैदल रास्ते से आवाजाही करते हैं लेकिन पैदल रास्ता भी कई स्थानों पर टूट गया है। इस रास्ते से झापुली, निरतोली, बोना, गोल्फा गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। जुलाई में तेज बारिश के दौरान यह रास्ता कई जगह टूट गया। लोक निर्माण विभाग इस रास्ते की देखरेख करता है। लोनिवि ने अपने मजदूर रास्ते की मरम्मत के लिए नहीं भेजे हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों को मजबूरी में इस रास्ते से ही आवागमन करना पड़ रहा है। बताया गया है कि जुलाई में तेज बारिश के दौरान रास्ता टूटना शुरू हो गया था। कम से कम पांच स्थानों पर यह रास्ता इतना खतरनाक हो गया है कि यदि थोड़ी असावधानी हुई तो खाई में गिरने का डर है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हीरा सिंह चिराल ने कहा कि प्रशासन लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने रास्ते की दुर्दशा की जानकारी तहसील प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को भी दे दी है। तहसीलदार आईबी मल्ल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को रास्ते की मरम्मत करने का आदेश दे दिया है। इसी हफ्ते से रास्ते की मरम्मत के लिए मजदूर लगा दिए जाएंगे। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन के स्तर से इस तरह के आश्वासन लगातार दिए जाते हैं लेकिन काम नहीं किया जाता। यदि खराब रास्ते में कोई घटना हुई तो प्रशासन जिम्मेदार रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed