{"_id":"67d06b1daf24e3203c00d3be","slug":"waiting-for-surgical-strike-on-smugglers-distributing-drugs-from-village-to-village-in-the-mountains-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-125065-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पहाड़ में गांव-गांव तक नशा बांट रहे तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पहाड़ में गांव-गांव तक नशा बांट रहे तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक का इंतजार
Tue, 11 Mar 2025 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 11 Mar 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
जीवन वर्ती
पिथौरागढ़। नगर से लेकर दूरस्थ गांवों तक अवैध शराब का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। कई ढाबे और होटल ऐसे हैं, जिनमें भोजन के साथ लोगों को शराब भी परोसी जा रही है। नशा किस तेजी से बढ़ रहा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि परचून की दुकानों में भी अवैध रूप से शराब चोरी छिपे बेची जा रही है। बावजूद इसके मुख्य तस्करों पर पुलिस और आबकारी विभाग सर्जिकल स्ट्राइक नहीं कर पा रहे हैं।
जिले में पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद शराब का अवैध कारोबार कम नहीं हो पा रहा है। जिला मुख्यालय से लेकर दूरस्थ गांवों तक शराब आसानी से उपलब्ध हो रही है। अधिकांश रेस्टोरेंट, ढाबे और होटलों में भोजन के साथ लोगों को शराब परोसी जा रही है। पुलिस ने बीते दो वर्षों में ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर जिलेभर से 12,606 लीटर देशी, अंग्रेजी, बीयर और कच्ची शराब पकड़ी थी।
पुलिस ने इस अवधि में आबकारी अधिनियम के तहत 428 मुकदमे दर्ज कर 446 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। ढाबा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई तो हो रही है, लेकिन इन ढाबों तक शराब पहुंचाने वाले मुख्य तस्करों पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम सर्जिकल स्ट्राइक नहीं कर पा रही है। संवाद
विज्ञापन
गांव-गांव तक अपने पैर पसारे हुए हैं माफिया
जिला मुख्यालय सहित कनालीछीना, डीडीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला, बंगापानी और मुनस्यारी सहित तमाम क्षेत्रों में किराने तक की दुकानों पर अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि मंगलवार को सीमांत थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल कुमार आर्या की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर रिंगू गांव से एक दुकान संचालक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाना मुनस्यारी में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि शराब माफिया ने गांव-गांव तक अपने पैर जमाए हुए हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद
कोट
जनपद में अवैध शराब रोकथाम को पुलिस तत्परता से कार्य कर रही है। अवैध तरीके से शराब बेचने और तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। - रेखा यादव, एसपी पिथौरागढ़।