{"_id":"59fdec8d4f1c1b86698b9719","slug":"voting-on-the-no-confidence-motion-against-the-block-chief-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान आज
धारचूला /अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में फ्लैग मार्च करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला नगर क्षेत्र में प्रशासन ने धारा-144 लागू कर दी है। ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर रविवार को होने वाले मतदान को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। मतदान के दौरान तीन प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी। इसके अलावा आसपास के थानों की पुलिस को भी धारचूला बुलाया गया है। हालांकि अदालत के आदेश के बाद ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर की कुर्सी कुछ दिनों तक बची रहेगी, लेकिन प्रशासन निर्धारित तिथि पर अविश्वास प्रस्ताव के लिए मतदान कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन
एसडीएम आरके पांडे ने बताया कि नगर क्षेत्र में समूह में एकत्र होने, लाठी, डंडा, हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जो व्यक्ति या समूह धारा-144 का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे इंतजाम किए हैं। नगर में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। अधिकारी पूरे मामले पर नजर रखेंगे। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पिथौरागढ़ के एसडीएम एसके पांडे पीठासीन अधिकारी होंगे। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मतदान के दौरान शांति बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने भी मतदान के दौरान शांति बनाने के लिए पूरे प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
इधर, जानकारी मिली है कि भाजपा और कांग्रेस समर्थित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य रविवार को होने वाले मतदान में हिस्सा लेंगे। भाजपा ने अपने पक्ष में 25 और कांग्रेस ने 13 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है। मतदान के बाद परिणाम की जानकारी दी जाएगी या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
धारचूला नगर छावनी में तब्दील, पुलिस का फ्लैग मार्च
ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर के खिलाफ रविवार को अविश्वास प्रस्ताव के लिए होने वाले मतदान को देखते हुए धारचूला नगर छावनी में तब्दील हो गया है। नगर में अनवर तिराहे से लेकर तहसील जाने वाली सड़क तक, गांधी चौक और मुख्य बाजार में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी स्थिति पर निगरानी के लिए धारचूला पहुंच गए हैं। शनिवार को अपरान्ह पांच बजे नगर में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शांति व्यवस्था के लिए तीन सीओ, चार निरीक्षक, नौ थाना प्रभारी, 20 उपनिरीक्षक, 110 कांस्टेबल, 36 महिला कांस्टेबल, दो फायर यूनिट, दो अश्रु गैस यूनिट, तीन प्लाटून पीएसी, एक त्वरित कार्रवाई टीम को यहां तैनात कर दिया गया है। पुलिस के खुफिया विभाग को हर स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। इससे पहले 12 अक्तूबर को भी अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी थी। इस बार पुलिस फोर्स ज्यादा संख्या में तैनात कर दिया गया है। बताया गया है कि अविश्वास प्रस्ताव का यह प्रकरण उच्च न्यायालय में पहुंचने के कारण पुलिस अतिरिक्त सावधानी बरत रही है।