{"_id":"589314964f1c1bc24ee81d9d","slug":"voter-awareness-campaign-continues-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 02 Feb 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
शंखनाद जनचेतना मंच की ओर से बृहस्पतिवार को यहां शिवालया, टकाना क्षेत्र में चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और नौजवानों ने संकल्प लिया कि वह 15 फरवरी को मतदान में जरूर हिस्सा लेंगे। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान करना चाहिए। इससे अच्छे प्रत्याशी को चुनने में मदद मिलेगी।
टकाना में 70 वर्षीय जयंती देवी ने कहा कि वह 15 फरवरी को सुबह नौ बजे मतदान केंद्र पर जाएंगी और अवश्य मतदान करेंगी। मंच के निदेशक ललित शौर्य ने कहा कि सभी को खुद भी मतदान करना चाहिए तथा दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। हर व्यक्ति को अपने इस लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए।
बबलू पाटनी ने कहा कि जब बुजुर्ग लोग मतदान के लिए जाएंगे तो नौजवानों को खुद ही प्रेरणा मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदान जरूर किया जाएगा। सुमन देवी ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है और इसका प्रयोग जरूर किया जाएगा। इस मौके पर शशिप्रभा, सुमन शर्मा, पूजा देवी, गंगा देवी, लीलावती पंत, विमला शर्मा, नीरू थ्वाल, यशराज, इंदर फर्त्याल, सुचिता पंत, रोहित जोशी, तारा सिंह समेत तमाम लोग थे। शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान जीआईसी रोड में चलेगा।