{"_id":"589f46354f1c1b8a5f37a1ff","slug":"vote-in-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में मतदान करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव में मतदान करें
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 11 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में मतदाता जागरूकता रैली निकालती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
दयासागर इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज सिमलकोट और जीजीआईसी में मतदाता जागरूकता के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। दयासागर स्कूल के विद्यार्थियों ने भाटकोट से सिल्थाम, घंटाकरण, नगरपालिका तिराहे और गांधी चौक तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने हाथों पर तख्तियां लेकर 15 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में लोगों से मतदान करने की अपील की। विद्यार्थियों ने स्लोगनों और नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली का आयोजन शिक्षक आरपी जोशी, मुकेश जोशी, निर्मला वल्दिया और रुबीना के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज सिमलकोट के प्रधानाचार्य हीरबल्लभ पाटनी के नेतृत्व में संकुल क्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया। इसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी शामिल थे। प्रधानाचार्य पाटनी ने मतदान का महत्व समझाया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जीजीआईसी पिथौरागढ़ में स्लोगन, वाद-विवाद, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हिंदी स्लोगन प्रतियोगिता में कमला कलखुड़िया प्रथम, नेहा शर्मा द्वितीय, मेघा जोशी और अमरीन बानो तीसरे स्थान पर रही। अंग्रेजी स्लोगन प्रतियोगिता में नीतू प्रथम, इशिका पांडेय द्वितीय और पूजा आर्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कमला कलखुड़िया, अनीता प्रथम, निकिता गड़कोटी, पूजा टम्टा द्वितीय, सोनाली गड़कोटी, सिमरन कलखुड़िया तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
हिंदी भाषण प्रतियोगिता में कमला कलखुड़िया प्रथम, किरन जोशी द्वितीय, नेहा शाह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में अंजली भट्ट प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय, अमरीन बानो ने तीसरे स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता मोनिका शर्मा ने प्रथम, स्वाती जोशी द्वितीय, मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य नंदा रावत ने प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों का आभार जताया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका पार्वती कुंवर, लीला गोबाड़ी, सरोज जोशी, कमला आर्या, कविता कार्की, ऊषा उप्रेती, लछिमा बिष्ट ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली
गंगोलीहाट। जीआईसी गंगोलीहाट के विद्यार्थियों ने जीआईसी से लेकर मुख्य बाजार तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने लोगों को मतदान के महत्व के बारे में समझाया। रैली में अध्यापक हयात सिंह बिष्ट, दयाकृष्ण बेरी, तेजसिंह बड़थवाल, राधाकृष्ण, देवसिंह, विजय शामिल थे।