फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Virender, Pradeep and nomination by rebel Khajan

वीरेंद्र, प्रदीप और बागी खजान ने किया नामांकन

Tue, 24 Jan 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 24 Jan 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
Virender, Pradeep and nomination by rebel Khajan
वीरेंद्र, प्रदीप और बागी खजान ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
धारचूला सीट से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह पाल (स्वामी वीरेंद्रानंद) ने समर्थकों  के साथ मंगलवार को अपना नामांकन कराया। भाजपा नेता बीडी जोशी, खुशाल पिपलिया के साथ रिटर्निंग आफीसर के कार्यालय में जाकर तीन प्रतियों में अपना नामांकनपत्र दाखिल किया। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा नामांकन के समय मौजूद रहे।
विज्ञापन


सभा में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा नेता रूद्र सिंह पंडा, जिलाध्यक्ष धन सिंह धामी, महेंद्र बुदियाल, ओम कापड़ी, अशोक नबियाल, रूकुम बिष्ट, भूपेंद्र थापा, भीम सिंह रावत, हरीश गुंज्याल, केआर भारती, पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, गोपू महर  कई लोग उपथित थे। नामांकन के समय नाराज चल रहे जगत मर्तोलिया नजर नहीं आए। 
विज्ञापन


डीडीहाट में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप पाल ने आज नामांकन से पहले नगर में शक्ति परीक्षण किया। उन्होंने रिटर्निंग आफीसर मनुज गोयल को नामांकन पत्र सौंपा। श्री पाल के साथ तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद थे। इनमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पा देउपा, मनोज ओझा समेत अन्य लोग थे। अस्कोट और डीडीहाट से भारी संख्या में उनके समर्थक यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोलीहाट में भाजपा के बागी खजान गुड्डू ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर लिया है। मंगलवार को अपराह्न करीब 2.30 बजे खजान ने भाजपा और कांग्रेसी समर्थकों के भारी जुलूस के साथ नामांकन कराया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में ठप हो चुके विकास कार्यों के लिए वह संघर्षरत रहेंगे। हरीश पंत, अमरनाथ लाल शाह, गिरीश उप्रेती, होशियार सिंह खाती, जितेंद्र देऊपा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed