फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   vin mein aayojit janata darabaar mein aaee 233 samasyaen

विण में आयोजित जनता दरबार में आई 233 समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
vin mein aayojit janata darabaar mein aaee 233 samasyaen
विण में समस्याएं सुनते सीएम के ओएसडी उर्बादत्त भट्ट। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी उर्बादत्त भट्ट ने विकासखंड विण में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में कुल 233 समस्याएं सुनीं गई। अधिकांश समस्याओं का संबंधित विभागों के माध्यम मौके पर ही से निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

जनता दरबार में अधिकांश समस्याएं आर्थिक सहायता, आवास, सड़क, मार्ग निर्माण से संबंधित आईं। इस अवसर पर उर्बादत्त ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। दूरस्थ गांवों के लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर जिला एवं प्रदेश मुख्यालय तक न आना पड़े इसी उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वह समस्याएं सुन रहे हैं। साथ ही राज्य के विकास के लिए जनता के सुझाव भी लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जनता दरबार में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी, नरेश जोशी, जितेन्द्र नगरकोटी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, खंड विकास अधिकारी विपिन रावत, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुनील कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। संचालन पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.विपिन जोशी द्वारा किया गया। विशेष कार्याधिकारी पांच अगस्त को मूनाकोट में समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed