फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers troubled by dust stopped company vehicles for five hours

Pithoragarh News: धूल से परेशान ग्रामीणों ने कंपनी के वाहनों को पांच घंटे रोका

Sun, 07 Apr 2024 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 07 Apr 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by dust stopped company vehicles for five hours
धारचूला में ग्रामीणों से वार्ता करते तहसीलदार राम प्रसाद आर्या। संवाद - फोटो : धारचूला में ग्रामीणों से वार्ता करते तहसीलदार राम प्रसाद आर्या। संवाद

विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर धूल से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को धारचूला देहात के हाट में ढुंगातोली से तवाघाट तक राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण का कार्य कर रही हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाहनों को रोक दिया। ग्रामीणों के विरोध के चलते कंपनी के वाहन पांच घंटे तक खड़े रहे।

इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है जिसके चलते वाहन चलने पर धूल उड़ने से लोग परेशान हैं। कई बार पानी की छिड़काव करने की मांग कर चुके ग्रामीणों का रविवार को गुस्सा फूट गया। स्थानीय नवीन थलाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हिलवेज कंपनी के वाहनों को रोक दिया। एसडीएम मनजीत सिंह के निर्देश पर तहसीलदार राम प्रसाद आर्या और एसआई प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर उड़ रही धूल से लोग परेशान हैं। वाहनों के चलने से उड़ती धूल के कारण कुछ देर के लिए सड़क तक नहीं दिखाई दे रही है। स्कूली बच्चे आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। लोगों के बीमार पड़ने की आशंका बनी हुई है। बुजुर्ग और सांस के रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्थानीय अधिकारियों ने सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक हाट से सर्वत्र चौक तक तीन किमी क्षेत्र में टैंकर से पानी का छिड़काव करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने कंपनी के वाहनों की आवाजाही सुचारु होने दी। हाट निवासी नवीन थलाल ने जहां पर सड़क की कटिंग हो चुकी है उस स्थान पर हाटमिक्स करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। इस दौरान गौरव बिष्ट, दीपक सिंह, मनीष रावल, राजेश कुंवर, अभिषेक कुंवर, राजू वर्मा, पदम थलाल, प्रदीप बिष्ट, राम सिंह, प्रेम चंद, तरुण बिष्ट, कपिल थलाल, हरीश बिष्ट आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे। संवाद



धूल के गुबार से लोग परेशान, पानी का छि़ड़काव कराया

टनकपुर (चंपावत)। गर्मी बढ़ने के साथ ही बैराज मार्ग और नगर के आंतरिक सड़कों में धूल के गुबार उठने लगे है। इसको ध्यान में रखते हुए पालिका प्रशासन की ओर से रविवार को भी पानी का छिड़काव कार्य किया गया। साथ ही विशेष सफाई अभियान भी जारी रहा। बता दें कि इन दिनों क्षेत्र में खासी संख्या में मां पूर्णागिरि के श्रद्धालुओं की आवाजाही हो रही है। वाहनों का दबाव अधिक है और पैदल भी जत्थे गुजर रहे हैं। पालिका ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने बैराज मार्ग, शारदा डंपिंग जोन समेत अनेक आंतरिक मार्गों पर पानी का छिड़काव किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed