{"_id":"5766cbf64f1c1bd54511b8a2","slug":"villagers-protest-against-the-electricity-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Sun, 19 Jun 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते उपभोक्ता
- फोटो : अमर उजाला
दड़मोली और सुनेती गांव के लोगों ने रविवार को विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग डेढ़ साल से उनको बिना रीडिंग के बिल भेज रहा है। बिलों में भारी गड़बड़ी की गई है। अब जब विभाग रीडिंग के बिल देगा तो उस समय पिछले बिलों को भी जोड़ दिया जाएगा। इसी आशंका से ग्रामीण उपभोक्ता गुस्से में हैं। उनका कहना है कि विभाग ने मीटर रीडिंग का काम किसी प्राइवेट एजेंसी को दे रखा है। एजेंसी के कर्मचारी कभी भी गांव नहीं आते। वह घर बैठे बिल तैयार कर उपभोक्ताओं को थमा रहे हैं। यह समस्या अन्य गांवों में भी आ रही है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं का कहना है कि कई बार अधिशासी अभियंता को समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन उन्होंने कोई समाधान नहीं निकाला। अब चेतावनी दी गई है कि यदि अगली बार बिना रीडिंग का बिल आया तो उसका भुगतान नहीं करेंगे। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सीएस बसनेत का कहना है कि अगली बार से ऐसी समस्या नहीं आएगी। प्रदर्शन में बसंत लोहनी, मनीष कुमार, गणेश मर्तोलिया, हरीश लोहनी, लाल सिंह, प्रेम प्रकाश, उमेश लोहनी, धीरज लोहनी, किशन पांडे आदि थे।
विज्ञापन