{"_id":"65b92d72a653ffbb410252d4","slug":"villagers-of-dakhim-carry-water-from-two-kilometers-away-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-109636-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दो किमी दूर से पानी ढोते हैं दाखिम के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दो किमी दूर से पानी ढोते हैं दाखिम के ग्रामीण
Tue, 30 Jan 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग में खराब पड़ा पेयजल स्टैंड पोस्ट। संवाद
बंगापानी (पिथौरागढ़)। तहसील के ग्राम सभा दाखिम में ग्रामीणों को हर घर जल, हर घर नल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पेयजल के लिए ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए दाखिम के तोक बजानी, टानी और कुरुवा के ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशान होना पड़ रहा है।
गांव में पानी उपलब्ध कराने के लिए 50 साल पुरानी लाइन है। इसमें 20 किमी दूर से पानी आता है। जल महकमों ने करोड़ों की योजनाओं पर कार्य किया लेकिन गांव तक पानी नहीं पहुंचा। यूथ कांग्रेस के डीडीहाट जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने डीएम को ज्ञापन भेजकर कहा है कि महिलाएं पीने और मवेशियों के लिए दो किमी दूर से पानी ढोने के लिए विवश हैं। उन्होंने पेयजल योजनाओं का सही ढंग से संचालन कर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।
स्टैंड पोस्ट में नहीं आता पानी
बेड़ीनाग। टी स्टेट चौराहे से लेकर आनंद होटल के बीच लगे स्टैंड पोस्ट में पिछले चार माह से पानी नहीं आ रहा है। इससे लोगों में गुस्सा है। गोविंद उपाध्याय ने बताया कि लोग वाहनों से पानी ढोने को विवश हैं। कई परिवार हैंडपंप के पानी से काम चला रहे हैं। ललित शाह, रमन, रेखा, धीरज मेहता आदि ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल लाइन बिछाने के बाद कुछ ही समय के लिए पानी आया और उसके बाद से नल सूखे हैं। उनका कहना है कि जल संस्थान के अधिकारियों से पानी की समस्या का निदान करने के लिए कई बार गुहार लगाई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। संवाद