फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers met the MLA regarding road improvement

Pithoragarh News: सड़क सुधारीकरण के लिए विधायक से मिले ग्रामीण

Tue, 15 Sep 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 15 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Villagers met the MLA regarding road improvement
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। चंतोला-पोस्ताला-कपतोला-बेड़ीनाग मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग पर कमस्यारघाटी के लोगों ने विधायक से मुलाकात की। सोमवार को सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष डीआर टम्टा के नेतृत्व में पोषा, पोस्ताला और सुकल्याड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों का शिष्टमंडल विधायक फकीर राम टम्टा से मिला। उन्होंने कहा कि सड़क खराब होने से क्षेत्रवासियों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने बताया कि सड़क की डीपीआर भारत सरकार के पोर्टल पर है। केंद्र से अप्रूवल मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यहां जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह कार्की, संघर्ष समिति अध्यक्ष डीआर टम्टा, ग्राम प्रधान कुंदन बोरा, भूपाल राम, पूरन बोरा, हरीश डसीला, हयात डसीला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed