{"_id":"69725baeffdc52693d0b124d","slug":"villagers-in-vibrant-village-gunji-are-worried-about-drinking-water-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-137390-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: वाइब्रेंट विलेज गुंजी में पेयजल के लिए ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: वाइब्रेंट विलेज गुंजी में पेयजल के लिए ग्रामीण परेशान
Thu, 22 Jan 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 22 Jan 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
गुंजी में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन। स्रोत : ग्रामीण
पिथौरागढ़। धारचूला के व्यास घाटी स्थित वाइब्रेंट विलेज गुंजी में सड़क निर्माण के दौरान पेयजल लाइन टूटने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए आईटीबीपी के जवान टैंकर के जरिये उन्हें पानी उपलब्ध करा रहे हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत किए जाने की मांग की है।
गुंजी गांव की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने बताया कि सारथी कंपनी की ओर से सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। गुंजी में कालापानी से पानी आता है। पेयजल लाइन टूटने से गांव में पानी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि आईटीबीपी के जवान कई किमी दूर गर्ब्यांग से टैंकर के जरिए पानी ढोकर ग्रामीणों की पेयजल जरूरत को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक करने का अनुरोध किया लेकिन कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए। उनका कहना है कि मार्च-अप्रैल से क्षेत्र में पर्यटन सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में यदि क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक नहीं किया गया तो पर्यटकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने पर्यटकों की सुविधा के लिए गुंजी में टॉयलेट और सीवर लाइन बनाए जाने की भी मांग की है। उन्होंने धारचूला में आयोजित बैठक में सचिव धीराज गर्ब्याल के समक्ष भी इस मामले को उठाया। वन सरपंच लक्ष्मी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्र में फलदार, छायादार पौधों का रोपण किए जाने, कालापानी से गुंजी तक नहर का निर्माण, गुंजी-नपलच्यू पुल से कालापानी तक सड़क पर डामर करने, ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने की मांग की।