फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers in panic due to continuous leopard threat in Kothera

Pithoragarh News: कोठेरा में लगातार तेंदुए की धमक से ग्रामीण दहशत में

Sat, 04 Nov 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 04 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers in panic due to continuous leopard threat in Kothera
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। कोठेरा गांव में तेंदुए के हमले में मासूम की मौत के छह दिन बाद भी वन विभाग की टीम तेंदुए को पिंजरे में कैद करने में कामयाब नहीं हो पाई है। तेंदुए की लगातार धमक से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

तेंदुए ने कोठेरा गांव में बीते दिनों छोटे बच्चे पर हमला कर मौत के घाट उतारा दिया। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया लेकिन अभी तक वह पकड़ा नहीं गया है। तेंदुए के हमले के बाद भय के चलते कोठेरा, जरमाल गांव, भंडारी गांव, रणकोट, सिमलकोट के ग्रामीण सुबह देर से घरों के दरवाजे खोल रहे हैं। ग्रामीण शाम होते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं। छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

महिलाएं मवेशियों के चारा लाने को जंगल नहीं जा रही हैं। ग्रामीण अपना कार्य छोड़ दिन में समूह बनाकर रह रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश प्रसाद ने बताया कि तेंदुए के डर से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। गिरीश कोठारी, अभिषेक और सुनील ने बताया कि वह लोग दिनभर काम कर शाम होने से पहले ही उजाले में घर को दौड़ लगा रहे हैं। रेंजर मनोज सनवाल का कहना है तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया गया है और दो टीम लगातार गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed