फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers in Kukdoni (Talladesh) distressed due to lack of a road

Pithoragarh News: तल्लादेश के कुकड़ोनी में सड़क न होने से ग्रामीण परेशान

Tue, 01 Sep 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 01 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers in Kukdoni (Talladesh) distressed due to lack of a road
चंपावत। जिले के तल्लादेश क्षेत्र के कुकड़ोनी के ग्रामीणों ने आगामी विधानसभा चुनाव बहिष्कार का एलान किया है। कहा कि सड़क के लिए सर्वे पांच से छह बार होने के बाद भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में गांव से 80 लोग पलायन कर चुके हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् इंदुवर जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एक बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि इस बार आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। कहा कि बीते पांच सालों से 10 किमी लंबी सड़क के लिए लगातार सर्वे की कार्य किया जा रहा है लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से सिर्फ सर्वे कार्य किया जा रहा है। सड़क न बनने से क्षेत्र की करीब एक हजार की आबादी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक दशक पूर्व क्षेत्र के दो गांवों में 140 से अधिक परिवार निवास करते थे लेकिन वर्तमान में करीब 60 परिवार ही गांव में निवास कर रहे हैं। ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए चार किमी की खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने कहा कि समाधान नहीं हुआ तो विधानसभा चुनाव बहिष्कार का एलान किया जाएगा। यहां संजय बिष्ट, ठाकुर सिंह, रोहित सिंह, बचन सिंह, कलम सिंह, गोविंद सिंह, श्याम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed