फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers in Collectorate performance

ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Wed, 19 Oct 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 19 Oct 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Villagers in Collectorate performance
ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पिथौरागढ़। सेना पर कई गांवों का रास्ता रोकने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रधान संगठन के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पैदल रास्ता बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीण इस मुद्दे पर 20 अक्तूबर को केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा से मुलाकात करेंगे। 

ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने रास्ता रोकने के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रभारी जिलाधिकारी आशीष कुमार चौहान के माध्यम से प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि मंगलवार की रात को सेना ने गुरुद्वारे पास ग्राम पंचायत कुसौली और 15 अन्य ग्राम पंचायतों को जाने वाले पैमायशी रास्ते को दीवार लगाकर बंद कर दिया है। जबकि पूर्व में सैन्य अधिकारियों ने रास्ते की व्यवस्था होने तक रास्ता न रोकने का आश्वासन दिया था। 
विज्ञापन


कहा कि रास्ता बंद करने से ग्रामीण गांवों में कैद हो गए हैं। सेना को स्थानीय ग्रामीणों ने ही अपनी नाप जमीन दी, आज उन्हीं लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेना ने अन्य जगह भी रास्तों को रोका है। मंदिर जाने वाले रास्ते तक बंद कर दिए गए हैं। इन लोगों ने कहा जल्द रास्ते बहाल नहीं हुए तो वह लोग आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में भड़कटिया के प्रधान योगेश जोशी, गणेश सिंह, ललित सिंह, कमल सिंह, तेज सिंह, जगदीश सिंह, कुणाल भाटिया, पूरन सिंह, मोहन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अशोक सिंह, रोहित सिंह आदि शामिल थे। प्रभारी जिलाधिकारी ने इस संबध में सेना के अधिकारियों से बात कर समाधान निकालने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed