फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers demonstrated on demand for roads and teachers in pithoragarh

Pithoragarh: कनार की समस्याओं पर घेरा, ग्रामीणों ने सड़क और शिक्षकों की मांग पर किया प्रदर्शन; ज्ञापन सौंपा

Wed, 21 Aug 2024 05:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 21 Aug 2024 05:17 PM IST
सार

पिथौरागढ़ के कनार के ग्रामीणों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर सड़क, विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Villagers demonstrated on demand for roads and teachers in pithoragarh
ग्रामीणों ने सड़क और शिक्षकों की मांग पर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ के कनार के ग्रामीणों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर सड़क, विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। डीएम रीना जोशी को सौंपे ज्ञापन मेें कहा कि सड़क न होने से बीमार अस्पताल पहुंंचने से पहले ही दम तोड़ रहे हैं। कहा कि वे आज भी आदि मानवों की तरह जीवन जीने के लिए मजबूर हैं।

कनार के प्रधान महेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी उनके गांव तक सड़क नहीं पहुंच सकी है। उन्हें सड़क तक पहुंचने के लिए 16 किमी पैदल चलना पड़ रहा है। बीमार और गर्भवतियों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। गांव का उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दो शिक्षकों के भरोसे है। गणित, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी विषय के शिक्षकों के पद रिक्त हैं। बच्चों के भविष्य की चिंता में अभिभावक पलायन के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh Protest: आरक्षण को लेकर संयुक्त संयोजन समिति ने किया प्रदर्शन, जमकर किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव के सबसे बड़े तोक गेगई के लोग 22 किमी दुर्गम रास्तों से ग्राम पंचायत की खुली बैठक में पहुंचते हैं। इस तोक में गांव की 40 फीसदी आबादी निवास करती है। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी देने वालों में भरत सिंह, जगत सिंह, डिगर सिंह, पुष्कर सिंह, विक्रम सिंह, केदार सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रशांत सिंह, चंद्र प्रकाश आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed