{"_id":"6599749658d400a7a60abae4","slug":"villagers-arrived-in-dharchula-to-take-possession-of-land-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-8930-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: धारचूला में जमीन का कब्जा लेने पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: धारचूला में जमीन का कब्जा लेने पहुंचे ग्रामीण
Sat, 06 Jan 2024 09:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 06 Jan 2024 09:11 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। ग्राम सभा धारचूला देहात के तोक हाट में वर्ष 1962-63 में सेना को लीज पर दी गई 32 से अधिक परिवारों की 33 नाली जमीन की लीज 2009 में समाप्त हो चुकी है। ग्रामीण लंबे समय सेना से अपनी जमीन वापस देने की मांग उठा रहे हैं। अब ग्रामीणों का धैर्य जवाब देने लगा है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण 33 नाली भूमि पर कब्जा लेने पहुंच गए। इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी मंजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को उचित समाधान का भरोसा का दिलाया। उपजिलाधिकारी ने सेना से भी भूमि के दस्तावेज के संबंध में जानकारी ली।
ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए उप जिलाधिकारी ने सेना के अधिकारियों से मुलाकात कर ग्रामीणों की मांग को उनके समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की ओर से लिखित में अपनी भूमि सेना को नहीं दिए जाने के लिए पत्र दिया जाएगा तो उस पर कार्यवाही की जाएगी। ग्रामीण इस दौरान भूमि पर खेल मैदान बनाने की मांग करते रहे। इस मौके पर तहसीलदार रामप्रसाद आर्या, कोतवाल कुंवर सिंह रावत, बिशन रावल, चंद्र बिष्ट, मदन थलाल, कमान रावल, खड़क बिष्ट, गगन चंद समेत कई लोग मौजूद रहे।