फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers are taking patients to the hospital with the help of doli

बांसबगड़-गूंठी सड़क के बंद होने ग्रामीण डोली के सहारे मरीजों को पहुंचा रहे हैं अस्पताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers are taking patients to the hospital with the help of doli
बासबगड़- गूंठी सड़क के बंद होने से लोग इस तरह बीमार लोगों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाने को मजब? - फोटो : PITHORAGARH
नाचनी (पिथौरागढ़)। 27 जुलाई से बंद बांसबगड़-गूंठी सड़क नहीं खुलने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण डोली के सहारे लोगों को अस्पताल पहुंचाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

27 जुलाई को क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण नौ किमी लंबी बांसबगड़-गूंठी सड़क कई जगह बंद हो गई थी। इससे गांव की 800 से अधिक की आबादी परेशान है। लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। दो दिन पहले गूंठी निवासी दान सिंह (35) पुत्र भवान सिंह की तबियत खराब हो गई थी। सड़क बंद होने से गांव के युवाओं ने उन्हें डोली के सहारे आपदा में ध्वस्त पैदल रास्तों पर जान जोखिम में डालकर नाचनी पहुंचाया। इसके बाद उन्हें वाहन से अस्पताल ले जाया जा सका।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान देवेंद्र कुमार ने कहा बांसबगड़-गूंठी सड़क के बंद होने से लोग परेशान हैं। ग्रामीण नौ किमी पैदल चलकर नाचनी बाजार से गांव तक खाद्य सामग्री पहुंचाने को मजबूर हैं। इसके बाद भी शासन-प्रशासन को ग्रामीणों का दर्द नहीं दिख रहा है। उन्होंने शीघ्र सड़क खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed