फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villager dies due to stone pelting

पत्थर की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Villager dies due to stone pelting
धारचूला (पिथौरागढ़)। बकरी चराने गए ग्राम पंचायत पय्यापौड़ी के बजानी तोक निवासी 40 वर्षीय शंकर राम पुत्र लाली राम की पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शंकर लाल शनिवार को गोसानी जंगल में बकरी चराने गया था। दिन में 12 बजे पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से वह 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही बीडीसी मेंबर पुष्कर राम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी तहसील कार्यालय, राजस्व उपनिरीक्षक और थाने में दी। सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक सुरेंद्र धामी, थानाध्यक्ष अनिल कुमार, एसआई विकास कुमार तीन किलोमीटर पैदल चलकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed