फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Village near Kanalichina sub station in darkness

कनालीछीना सब स्टेशन के नजदीकी गांव अंधेरे में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Village near Kanalichina sub station in darkness
कनालीछीना(पिथौरागढ़)। यूपीसीएल का कनालीछीना सब स्टेशन चिराग तले अंधेरा वाली कहावत चरितार्थ कर रहा है। आलम ये है कि स्टेशन के नजदीकी गांव अंधेरे में हैं जबकि स्टेशन से नेपाल को बिजली दी जा रही है। लोगों का कहना है कि यूपीसीएल को अपने देश के लोगों की समस्या नजर नहीं आ रही है। सब स्टेशन में जिम्मेदार अधिकारियों के नहीं रहने से भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

कनालीछीना विद्युत सब स्टेशन में 15 वर्ष पूर्व करीब दो करोड़ रुपये की लागत से आवासीय भवनों का निर्माण किया गया था। तब यहां पर अवर अभियंता की नियुक्ति के आदेश भी जारी हुए थे। लोगों का कहना है कि अवर अभियंता तो यहां तैनात हैं लेकिन यहां नहीं रहते हैं। इससे बिजली की समस्या का समय से निस्तारण नहीं हो पाता है। उनका कहना है कि सब स्टेशन ठेकेदारी प्रथा में चल रहा है। स्टाफ की कमी के कारण लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। सब स्टेशन से लगे कनालीछीना, ख्वांतड़ी, सिरौली, सुरौण, अस्कोड़ा सहित कई गांव अक्सर अंधेरे में डूबे रहते हैं। जबकि इस सब स्टेशन से नेपाल और आईटीबीपी जाजरदेवल को बिजली की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

15 वर्ष पूर्व जो कर्मचारियों के रहने के लिए आवास बनाए गए थे वह भवन भी कर्मचारियों के नहीं रहने से धीरे-धीरे खंडहर होने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जब इन आवासों में कर्मचारियों को रहना ही नहीं है तो ये आवास क्यों बनाए। लोगों ने इसे सरकारी धन का दुरुपयोग बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी- तूफान के कारण दिक्कत हुई होगी। कर्मचारियों को लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए हैं। सब स्टेशन से आईटीबीपी जाजरदेवल और नेपाल को बिजली दी जाती है।
नितिन गर्खाल, ईई यूपीसीएल पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed