फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   VII Corps will be established in the Control Panel

सातवीं वाहिनी में स्थापित होगा नियंत्रण कक्ष

Thu, 21 Apr 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Thu, 21 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
VII Corps will be established in the Control Panel
कैलास मानसरोवर यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग की सूचनाओं का संकलन करने के लिए इस बार भी आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी में नियंत्रण कक्ष स्थापित होगा। इस नियंत्रण कक्ष में यात्रियों की तिब्बत के हर पड़ाव की लोकेशन भी मालूम हो जाएगी, यदि किसी यात्री को कोई दिक्कत आती है तो इसी नियंत्रण कक्ष में सूचना मिलेगी।

विज्ञापन


कैलास यात्रा में व्यवस्था, तालमेल का काम आईटीबीपी करती है। आईटीबीपी यात्रियों की सुरक्षा, मेडिकल सुविधा के साथ-साथ सूचनाओं का भी संकलन भी करती है। नियंत्रण कक्ष मई अंतिम सप्ताह में खुल जाएगा और यात्रा शुरू होते ही इसकी जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। यात्रियों के हर पड़ाव की जानकारी, गुंजी में मेडिकल परीक्षण के बाद फिट यात्रियों का ब्योरा आदि तत्काल नियंत्रण कक्ष को मिल जाएगा।
विज्ञापन


आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के माध्यम से जिला प्रशासन और विदेश मंत्रालय को भी सूचनाएं दी जाएंगी। नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की ड्यूटी 24 घंटे रहेगी। आईटीबीपी ने गुंजी पड़ाव में व्यवस्था को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। गुंजी में मेडिकल परीक्षण के लिए यात्री एक दिन रुकेंगे। वहां पर डॉक्टरों की टीम एडवांस में तैनात हो जाएगी। यात्रा मार्ग के खतरनाक रास्तों पर आईटीबीपी की डिजास्टर मैनेजमेंट टीम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व मिलेगा यात्रा का शेड्यूल
आईटीबीपी को यात्री दलों का शेड्यूल यात्रा शुरू होने से ठीक एक सप्ताह पहले मिलेगा। इसी के आधार पर यात्रियों की व्यवस्था की जाएगी। आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए जाने वाले शेड्यूल में यात्री दलों के आने का समय, यात्रियों की संख्या, उसके बाद आने वाले दल का पूरा विवरण रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed