{"_id":"5d0134f9bdec2207194b2309","slug":"videsh-mantraalay-ne-jaaree-kie-300-tred-paas","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश मंत्रालय ने जारी किए 300 ट्रेड पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश मंत्रालय ने जारी किए 300 ट्रेड पास
Wed, 12 Jun 2019 10:53 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)।

Published by: kamlesh kamlesh
Updated Wed, 12 Jun 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
भारत-चीन व्यापार के लिए खच्चरों से ले जाया जा रहा सामान।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-तिब्बत व्यापार में जाने वाले व्यापारियों और सहायकों के लिए विदेश मंत्रालय ने 300 ट्रेड पास जारी कर दिए हैं। ये पास धारचूला के ट्रेड कार्यालय पहुंच भी गए हैं। इनमें से 78 पास देहरादून से सत्यापित होकर ट्रेड कार्यालय पहुंचे हैं।
15 जून के बाद ही व्यापारी तिब्बत रवाना होंगे। व्यापारियों ने सामान गुंजी, बूंदी आदि स्थानों में पहुंचा दिया है। ट्रेड अधिकारी/ उपजिलाधिकारी वरुण अग्रवाल ने बताया कि इस बार ट्रेड पास के लिए 168 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें 53 व्यापारी और 115 हेल्पर हैं। 79 पास सत्यापन के लिए आईबी कार्यालय देहरादून भेजे गए थे। सिर्फ एक पास ही निरस्त हुआ है। 78 पास सत्यापित होकर ट्रेड कार्यालय पहुंच गए हैं। 31 पास फिर से सत्यापन के लिए भेजे गए हैं। ट्रेड अधिकारी ने कहा कि जैसे ही व्यापारी ट्रेड पास लेना चाहेंगे, उन्हें जारी कर दिए जाएंगे।
उधर, भारत-चीन व्यापार समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह रौंकली ने कहा है कि देहरादून से पास का सत्यापन कराने से देरी हो रही है। व्यापारियों को इसका नुकसान उठाना पड़ता है। वर्ष 2005 से पहले जिला स्तर पर सत्यापन होता था। इसी तरह अब भी जिला और तहसील में सत्यापन होना चाहिए।
विज्ञापन
ये सामान होता है आयात - निर्यात
भारत से तिब्बत को गुड़, मिश्री मार्चिस, मोमो बनाने वाले बर्तन, रेडीमेट कपड़े, सुर्ती, मसाले आदि सामान निर्यात होता है। तिब्बत से चाइनीज कंबल, रजाई, जैकेट, जूते, गर्म कपड़े आदि सामान आयात किया जाता है।