फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vehicles pulled out of JCB in Banik

Pithoragarh News: बनिक में जेसीबी से धक्का लगाकर निकाले गए वाहन

Wed, 30 Aug 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 30 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Vehicles pulled out of JCB in Banik
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पिछले 16 दिनों से बंद पड़ी थल-मुनस्यारी सड़क बुधवार को बनिक के पास बड़े वाहनों के लिए खुल गई। इस दौरान वाहनों को जेसीबी से धक्का देकर निकाला गया। इससे वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
थल-मुनस्यारी सड़क बनिक के पास आफत बन गई है। बनिक की पहाड़ी लगातार दरकने से मलबा और बोल्डर सड़क पर गिर रहा है। इससे यातायात बंद हो जा रहा है। बीआरओ के संसाधन सड़क खोलने के लिए नाकाफी साबित हो रहे हैं। यहां पर अभी आसानी से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। सड़क बंद होने से पिछले आठ दिनों से बनिक में भारी वाहन खड़े थे। बुधवार को यह वाहन मुनस्यारी को रवाना हुए। इससे क्षेत्र में चल रहा खाद्यान्न, सब्जी, चीनी और निर्माण सामग्री का संकट अब कम होने के आसार है।
विज्ञापन

इनसेट
सीमा और ग्रामीण क्षेत्र की 11 सड़कें बंद
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में सीमा और ग्रामीण क्षेत्र की 11 सड़कें मलबा और बोल्डर आने से बंद हैं। इनमें घट्टाबगड़-लिपुलेख, तवाघाट-सोबला, तवाघाट-ठानीधार, डीडीहाट-आदिचौरा-हुनेरा, बांसबगड़-कोटा-पंद्रहपाला, डोर-सैंणरांथी, मदकोट-तोमिक, मसूरीकांठा-होकरा, छिरकिला-जम्कू, कालिका-खुमति और एलागाड़-जुम्मा सड़क शामिल है। सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed