फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vehicles parked again on Mahatma Gandhi Marg

Pithoragarh News: महात्मा गांधी मार्ग पर फिर खड़े हुए वाहन

Sun, 25 May 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 May 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Vehicles parked again on Mahatma Gandhi Marg
पिथौरागढ़। सड़क पर समस्या बन रहे दोपहिया वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था मजबूत करने के दावे फिर से धड़ाम हो गए हैं। सिर्फ एक दिन सड़क पर पार्क दोपहिया वाहनों को हटाकर जिम्मेदारी निभा दी गई। हालात ये हैं कि सड़क पर पार्क दोपहिया वाहनों से एंबुलेंस की आवाजाही भी मुश्किल हो रही है। गर्भवतियों और जच्चा-बच्चा को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी मार्ग से हर रोज गर्भवतियां और अन्य महिला मरीज महिला अस्पताल पहुंचती हैं। इस मार्ग से होकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग मुख्य बाजार में प्रवेश करते हैं। सबसे व्यस्त इस मार्ग पर पार्क दोपहिया वाहन गर्भवतियों, मरीजों के साथ ही राहगीरों की दिक्कत बढ़ा रहे हैं। दोपहिया वाहन पार्क होने से पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं मिल रही है। एंबुलेंस का अस्पताल पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। बीते दिनों पुलिस ने इस मार्ग पर पार्क दोपहिया वाहनों को हटाया।
विज्ञापन


अब यह व्यवस्था धड़ाम हो गई और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने वाले जिम्मेदार भी गायब हो गए। आक्रोशित लोगों का कहना है कि यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के दावे कर बड़ी संख्या में चालान हो रहे हैं लेकिन महात्मा गांधी मार्ग पर वाहनों पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
बीते दिनों पुलिस ने महात्मा गांधी मार्ग पर पार्क दोपहिया वाहनों को हटाया। फिर से इन्हें हटाने का अभियान चलेगा। सड़क पर वाहन पार्क किया तो चालान होगा।

अयूब अली, यातायात प्रभारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed