{"_id":"61bb868242afb85cd6383ade","slug":"vehicles-being-parked-illegally-in-chc-munsiyari-pithoragarh-news-hld447851524","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी मुनस्यारी में अवैध रूप से पार्क हो रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी मुनस्यारी में अवैध रूप से पार्क हो रहे वाहन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में अवैध तरीके से पार्क किए गए वाहन।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। सीएचसी मुनस्यारी अवैध पार्किंग का अड्डा बन गया है। पिछले कई महीनों से लोग अपने वाहनों को अस्पताल परिसर में बेतरतीब ढंग से खड़ा कर रहे हैं। अस्पताल परिसर में वाहनों के खड़े होने से 108 एंबुलेंस और आकस्मिक चिकित्सा के लिए अस्पताल आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार तो 108 एंबुलेंस को भी अस्पताल के अंदर जगह नहीं मिल पाती है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव का कहना है कि लोग अपने वाहनों को अस्पताल परिसर में अवैध रूप से पार्क कर रहे हैं, जबकि हॉस्पिटल गेट पर ही नो पार्किंग जोन का बोर्ड लगा रखा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस से मदद ली जाएगी। इससे कोई भी अस्पताल परिसर में अपने वाहन अवैध रूप से पार्क न कर सकें।
अस्पताल में लोग बेतरतीब वाहन पार्क कर देते हैं। इसके चलते उपचार को आए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल परिसर से अवैध वाहनों की पार्किंग हटाना जरूरी है। -डॉ. केएस आंकोटी, होम्योपैथी विभाग।
विज्ञापन
कई दफा आपातकाल केस लाने पर वाहन के लिए रास्ता ही नहीं मिल पाता है। इस कारण मरीजों को गेट पर ही उतारना पड़ता है। जिससे मरीजों को काफी दिक्कतें होती है। - त्रिभुवन बिष्ट,108 वाहन चालक।
अवैध तरीके से अस्पताल में वाहनों के खड़े होने से मरीजों को अस्पताल के आपातकालीन इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाने में पसीने छूट रहे हैं। वाहनों की पार्किंग के लिए अलग व्यवस्था होनी चाहिए। - पवन कुमार त्रिपाठी, मुनस्यारी।